Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार गिरावट : मुनाफा 35% बढ़ने के बाद भी बंधन बैंक का …
बंधन बैंक शेयर में गिरावट
बंधन बैंक शेयर में गिरावट
शेयर बाजार

गिरावट : मुनाफा 35% बढ़ने के बाद भी बंधन बैंक का शेयर टूटा, 15% गिरने की ये रही बड़ी वजह 

बंधन बैंक ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेट प्रॉफिट में 35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की और मुनाफा 502 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, बैंक की ओर से RoA गाइडेंस घटाए जाने और मार्जिन पर दबाव की चिंता के चलते शेयर बाजार में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की, जिससे स्टॉक 15 फीसदी से ज्यादा गिर गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jul 2026, 03:05 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 08:49 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 502 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 372 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि, बेहतर मुनाफे के बावजूद बुधवार को बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली और बीएसई पर स्टॉक 15 फीसदी से ज्यादा गिरकर 175.50 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया।

गाइडेंस में कटौती से दबाव में आया शेयर

बैंक के शेयरों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह उसका रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) गाइडेंस कम करना माना जा रहा है। बंधन बैंक ने ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितताओं और डिपॉजिट पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अपने अनुमान में बदलाव किया है। निवेशकों को आशंका है कि आने वाले समय में बैंक की लाभप्रदता पर दबाव देखने को मिल सकता है। इसी वजह से अच्छे तिमाही नतीजों के बावजूद बाजार में शेयर पर नकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। 

ऑपरेटिंग प्रॉफिट और मार्जिन में आई गिरावट

जून तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 19 फीसदी घटकर 1,358 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में करीब 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 2,920 करोड़ रुपये रही। हालांकि, नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 16 बेसिस प्वाइंट गिरकर 6.2 फीसदी पर आ गया।

एसेट क्वालिटी में हुआ सुधार

बंधन बैंक के लिए राहत की बात यह रही कि जून तिमाही में उसकी एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है। बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) रेश्यो घटकर 3.15 फीसदी रह गया, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 4.96 फीसदी था। इससे बैंक के लोन पोर्टफोलियो में सुधार के संकेत मिले हैं। 

शेयर 52 हफ्ते के हाई से नीचे आया

बंधन बैंक का शेयर मंगलवार को 208.60 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को यह 187.75 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 15 फीसदी से ज्यादा गिरकर 175.50 रुपये तक पहुंच गया। स्टॉक का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 220.70 रुपये है, जो 15 जुलाई को दर्ज किया गया था। वहीं, इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर 134.30 रुपये है।

ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग, दिया 225 रुपये का लक्ष्य

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने बंधन बैंक की रेटिंग को घटाकर ‘न्यूट्रल’ कर दिया है। हालांकि ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 225 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक का नेट प्रॉफिट उम्मीद से बेहतर रहा, जिसकी वजह कम प्रोविजनिंग रही। हालांकि FY27 और FY28 के लिए बैंक की कमाई के अनुमान में क्रमशः 14 फीसदी और 6 फीसदी की कटौती की गई है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें