Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग दुर्ग में जमीन विवाद : बंदूक दिखाकर दस्तावेजों पर…
प्रॉपर्टी डीलर पर बंदूक दिखाकर जबरन रजिस्ट्री कराने का आरोप
प्रॉपर्टी डीलर पर बंदूक दिखाकर जबरन रजिस्ट्री कराने का आरोप
दुर्ग

दुर्ग में जमीन विवाद : बंदूक दिखाकर दस्तावेजों पर साइन कराने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग के मालवीय नगर निवासी प्रविंदर सिंह चाने ने प्रॉपर्टी डीलर लाखन सिंह के खिलाफ मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में जमीन कब्जाने, लाइसेंसी बंदूक दिखाकर दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराने, धमकी देने और तय रकम का भुगतान नहीं करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jul 2026, 02:46 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 03:56 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग में जमीन विवाद को लेकर एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। मालवीय नगर निवासी प्रविंदर सिंह चाने ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने लाइसेंसी बंदूक का डर दिखाकर जमीन पर कब्जा करने, जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

वर्ष 2017-18 से जमीन पर कब्जे का आरोप 

शिकायतकर्ता प्रविंदर सिंह चाने के अनुसार, डिपरापारा वार्ड-9 निवासी प्रॉपर्टी डीलर लाखन सिंह ने सिकोला बायपास स्थित अंजनी मैरिज पैलेस परिसर और आसपास की जमीन पर वर्ष 2017-18 से कब्जा कर रखा है। जब उन्हें इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी लेने के लिए पटवारी से संपर्क करने की कोशिश की। आरोप है कि इसकी जानकारी लगते ही लाखन सिंह ने उन्हें डराना-धमकाना शुरू कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि जमीन बेचने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी के दबाव और डर के कारण कोई खरीदार सामने नहीं आया। इसके बाद मजबूरी में उन्हें वही जमीन आरोपी को बेचने के लिए तैयार होना पड़ा। 

बंदूक दिखाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का आरोप 

प्रविंदर सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि लाखन सिंह ने उन्हें अपने कार्यालय में बातचीत के लिए बुलाया। वहां आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक सामने रखकर उन्हें डराया और जमीन की रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों सहित कई अन्य कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीन का सौदा होने के बाद भी तय रकम का भुगतान नहीं किया गया। जब उन्होंने पैसे की मांग की तो उन्हें कानूनी मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। 

कम कीमत में जमीन बेचने का आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने प्रविंदर सिंह की पत्नी नम्रता चाने के नाम से हुए एक पुराने विक्रय पंजीयन पर आपत्ति लगाकर उसे प्रभावित करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर जमीन बेचने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने धारा 338 के मामले में जेल भिजवाने की धमकी देकर दबाव बनाया। 

व्हाट्सएप मैसेज को बताया अहम सबूत 

मामले में शिकायतकर्ता ने व्हाट्सएप संदेशों को भी महत्वपूर्ण सबूत बताया है। उनका आरोप है कि आरोपी ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर खसरा नंबर 290 की जमीन की रजिस्ट्री को फर्जी व्यक्ति के नाम कराने की बात कही थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी ने उनकी पत्नी को भी मामले में फंसाने की धमकी दी थी। बाद में आरोपी ने संदेश डिलीट कर दिया, लेकिन उससे पहले उन्होंने उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया था। 

परिवार को धमकाने और निगरानी रखने का आरोप 

प्रविंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि आरोपी और उसके लोग कई बार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उनका कहना है कि घर से बाहर निकलने पर उन पर नजर रखी जाती है और लगातार डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें