Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग आर्थिक मार : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सियास…
डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जताई चिंता
डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जताई चिंता
रायपुर संभाग

आर्थिक मार : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सियासत तेज, डॉ. डहरिया ने केंद्र को घेरा

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए इसे आम जनता, किसानों और मध्यमवर्ग पर आर्थिक बोझ बताया। उन्होंने कहा कि 9 दिनों में तीसरी बार ईंधन महंगा होने से खेती, परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ेगा। साथ ही केंद्र सरकार से टैक्स में राहत देकर कीमतें नियंत्रित करने की मांग की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 May 2026, 06:13 PM · अपडेट: 29 May 2026, 06:33 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि महज 9 दिनों के भीतर तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ना आम आदमी, किसान, मजदूर, मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों पर सीधा आर्थिक हमला है।

डॉ. डहरिया ने कहा कि पहले 15 मई और 19 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई थी, वहीं शनिवार को फिर करीब 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गई। लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण रायपुर में पेट्रोल 105 रुपए प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है, जबकि डीजल भी 98 रुपए प्रति लीटर के करीब बिक रहा है। सरगुजा और बिलासपुर जैसे जिलों में भी कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं।

120 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका

उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर से अधिक पहुंचने का अंदेशा है। इससे केवल वाहन चालकों की परेशानी नहीं बढ़ेगी, बल्कि इसका व्यापक असर पूरे बाजार और घरेलू अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। डॉ. डहरिया ने कहा कि डीजल महंगा होने का सबसे बड़ा असर खेती-किसानी पर पड़ेगा। ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और सिंचाई पंप चलाने की लागत बढ़ने से किसानों की उत्पादन लागत में भारी इजाफा होगा। पहले से खाद, बीज और डीजल संकट झेल रहे किसानों के सामने अब अतिरिक्त आर्थिक बोझ खड़ा हो गया है।

रोजमर्रा की वस्तुएं हो सकती हैं महंगी

उन्होंने कहा कि मालवाहक वाहनों का किराया बढ़ने से दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल, राशन सामग्री, सीमेंट, लोहे सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी हो सकती हैं। इसका असर सीधे आम परिवारों की रसोई तक पहुंचेगा। परिवहन खर्च बढ़ने से बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी वृद्धि तय मानी जा रही है। पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। एक ओर लोगों की आय नहीं बढ़ रही, दूसरी ओर रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं। सरकार को तत्काल टैक्स में राहत देकर पेट्रोल-डीजल के दाम नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि जनता को राहत मिल सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें