Saturday, 11 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
वियतनाम में फू क्वोक द्वीप नाव हादसा :   समुद्र के बीचों-बीच पलटी भारतीय पर्यटकों की नाव, अपनों की तलाश में मची चीख-पुकार! RPF का साहस : चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान महिला सरपंच ने लगाया 10 लाख की रंगदारी का आरोप, मना करने पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की शिकायत एक्शन : दुर्ग पुलिस ने पकड़े नशीली दवा और अवैध शराब बेचने वाले आरोपी बंगला में फिर बढ़ी हलचल : तृणमूल में बढ़ी खींचतान, ऋतब्रत गुट ने बिप्लब मित्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल वियतनाम में फू क्वोक द्वीप नाव हादसा :   समुद्र के बीचों-बीच पलटी भारतीय पर्यटकों की नाव, अपनों की तलाश में मची चीख-पुकार! RPF का साहस : चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान महिला सरपंच ने लगाया 10 लाख की रंगदारी का आरोप, मना करने पर सोशल मीडिया में बदनाम करने की शिकायत एक्शन : दुर्ग पुलिस ने पकड़े नशीली दवा और अवैध शराब बेचने वाले आरोपी बंगला में फिर बढ़ी हलचल : तृणमूल में बढ़ी खींचतान, ऋतब्रत गुट ने बिप्लब मित्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल
W 𝕏 f
होम रायपुर शिक्षा का अवसर : रायपुर में JNM  मेडिकल कॉलेज में…
JNM मेडिकल कॉलेज रायपुर में MBBS सीट बढ़ी
JNM मेडिकल कॉलेज रायपुर में MBBS सीट बढ़ी
रायपुर

शिक्षा का अवसर : रायपुर में JNM  मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS सीटें, अब 250 छात्रों को मिलेगा प्रवेश

रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में NMC ने 20 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी है। अब 2026-27 सत्र से कॉलेज में 250 सीटों पर प्रवेश होगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 Jul 2026, 05:43 PM
रायपुर
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (जेएनएम मेडिकल कॉलेज) रायपुर में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। अब कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की 250 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले यहां 230 सीटें निर्धारित थीं। 
MARB की ओर से जारी अनुमति पत्र के अनुसार, कॉलेज में एमबीबीएस की 20 नई सीटें बढ़ाई गई हैं। जेएनएम मेडिकल कॉलेज रायपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंसेज एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ से संबद्ध है। सीटों में बढ़ोतरी से प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के अवसर और अधिक बढ़ेंगे। 

60 से 250 तक पहुंचीं MBBS सीटें

पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी। उस समय यहां एमबीबीएस की केवल 60 सीटें थीं। इसके बाद समय-समय पर कॉलेज की प्रवेश क्षमता में लगातार वृद्धि होती गई। कॉलेज में वर्ष 2009 में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाकर 150 की गई थी। इसके बाद वर्ष 2019 में यह संख्या 180 पहुंची। वर्ष 2023 में सीटें बढ़कर 230 हो गईं और अब NMC की नई मंजूरी के बाद कॉलेज में कुल 250 सीटों पर दाखिला हो सकेगा। एमबीबीएस सीटों में बढ़ोतरी से छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। अब अधिक संख्या में विद्यार्थी अपने ही राज्य में रहकर चिकित्सा शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इससे मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे। 

स्वास्थ्य मंत्री ने फैसले का किया स्वागत 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जेएनएम मेडिकल कॉलेज में सीट बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ने से प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के ज्यादा अवसर मिलेंगे और उन्हें एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और सरकार के प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें