Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग एक्शन : ग्राहकों की तलाश में घूम रहे थे तस्कर, 8.…
दुर्ग में हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी
दुर्ग में हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी
दुर्ग

एक्शन : ग्राहकों की तलाश में घूम रहे थे तस्कर, 8.85 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचे गए

दुर्ग के सुपेला थाना पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी की तैयारी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 8.85 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और एक कार समेत करीब 9.94 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 10:08 AM · अपडेट: 12 Sep 2026, 07:17 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी की तैयारी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.85 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार जब्त की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 9.94 लाख रुपए आंकी गई है। 
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोसानगर गांधी नगर क्षेत्र में लाल रंग की कार में सवार दो युवक हेरोइन लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान दोनों युवकों को मौके से पकड़ लिया गया।

दोनों आरोपियों से हेरोइन और कार बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इम्तियात उर्फ सरफराज (27) निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग और मोहम्मद फैजान (27) निवासी तकियापारा, दुर्ग के रूप में हुई है। तलाशी में इम्तियात के पास से 2.65 ग्राम हेरोइन और एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं, फैजान के कब्जे से 6.20 ग्राम हेरोइन, एक मोटोरोला मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार (CG 07 CV 3587) जब्त की गई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अवैध आर्थिक लाभ कमाने के लिए हेरोइन बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इलाके में ग्राहकों की तलाश कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

सुपेला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 1018/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें