Monday, 13 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खूनी विवाद : थूक की छींट से शुरू हुआ विवाद पहुंचा चाकूबाजी तक, छात्र गंभीर विवाद : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, कांग्रेस का प्रस्ताव खारिज तमिलनाडु गो-हत्या विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई स्टे सनसनी : बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड की हत्या, 4 नाबालिगों पर शक जांच में जुटी पुलिस हत्या या आत्महत्या : भिलाई के AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की गुरुग्राम में मौत, गर्लफ्रेंड हत्या के बाद सुसाइड का शक मदुरै बस दुर्घटना : तमिलनाडु में आमने-सामने भिड़ीं दो बसें, 5 यात्रियों की मौत खूनी विवाद : थूक की छींट से शुरू हुआ विवाद पहुंचा चाकूबाजी तक, छात्र गंभीर विवाद : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस, कांग्रेस का प्रस्ताव खारिज तमिलनाडु गो-हत्या विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई स्टे सनसनी : बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड की हत्या, 4 नाबालिगों पर शक जांच में जुटी पुलिस हत्या या आत्महत्या : भिलाई के AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की गुरुग्राम में मौत, गर्लफ्रेंड हत्या के बाद सुसाइड का शक मदुरै बस दुर्घटना : तमिलनाडु में आमने-सामने भिड़ीं दो बसें, 5 यात्रियों की मौत
W 𝕏 f
होम रायपुर एक्शन : जलभराव से राहत की तैयारी, रायपुर निगम ने …
निगम ने हटाया अवैध पाटा
निगम ने हटाया अवैध पाटा
🔴 BREAKING रायपुर

एक्शन : जलभराव से राहत की तैयारी, रायपुर निगम ने नाले की सफाई कर हटाया अवैध निर्माण

रायपुर नगर निगम ने मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। जोन-9 की टीम ने महात्मा गांधी वार्ड में नाले के ऊपर बने अवैध पाटे को जेसीबी से हटाकर सफाई कराई, जिससे पानी की निकासी सुचारू हो सके। निगम ने अवैध कब्जों और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jul 2026, 01:13 PM
रायपुर
मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए रायपुर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने और नालों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को निगम जोन-9 की टीम ने महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-8 में डेकाथलॉन के पास मुख्य मार्ग पर नाले के ऊपर बने अवैध पाटे को जेसीबी की मदद से हटा दिया।
नाले पर बने इस अवैध निर्माण के कारण सफाई कार्य में परेशानी आ रही थी। बारिश के समय पानी की निकासी बाधित होने से आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की संभावना थी। कार्रवाई के बाद निगम टीम ने नाले की सफाई कर पानी के बहाव का रास्ता साफ किया। इस कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, उमेश नामदेव और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पंडरी में भी हटाया गया था अवैध पाटा

नगर निगम इससे पहले भी जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कई इलाकों में कार्रवाई कर चुका है। दो दिन पहले पंडरी के दुर्गानगर क्षेत्र में भी नाले पर बने अवैध पाटे को जेसीबी से तोड़ा गया था। निगम के अनुसार, पंडरी कपड़ा बाजार स्थित प्रकाश होलसेल मार्केट के सामने नाले के ऊपर करीब 100 वर्गफीट क्षेत्र में अवैध निर्माण किया गया था। इसके कारण नाले की सफाई प्रभावित हो रही थी और बारिश के दौरान दुर्गानगर बस्ती में पानी भरने की समस्या बढ़ रही थी। इसके अलावा वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक-16 के ब्रम्हदेईपारा में नाले के पास किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया।

अवैध प्लाटिंग पर भी निगम की नजर

यहां बनी अवैध झोपड़ी को तोड़कर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर किया गया। नगर निगम ने जलभराव रोकने के साथ-साथ अवैध प्लाटिंग के खिलाफ भी अभियान शुरू किया है। हाल ही में जोन-1 की टीम ने संत कबीर दास वार्ड क्रमांक-3 के सुखराम नगर में करीब तीन एकड़ क्षेत्र में चल रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान जेसीबी से अवैध मुरम सड़क को हटाया गया, बनाई गई नींव को तोड़ा गया और प्लाटिंग स्थल तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया। 
निगम ने भूमि के वास्तविक मालिक की जानकारी के लिए तहसीलदार को पत्र भी भेजा है। जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या रोकने, नालों से अवैध कब्जे हटाने और अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें