Tuesday, 16 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा खूनी खेल : सिरगिट्टी के गणेश नगर में युवक की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या, इलाके में दहशत बड़ा प्रहार : NMDC प्लांट में जलाया गया 2.23 टन गांजा, 2.02 करोड़ की मादक सामग्री नष्ट हत्या का खुलासा : बोलेरो से कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डकैती कांड से भी जुड़ा खुलासा ED का एक्शन : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में अब धमतरी के बड़े ठेकेदार दीपेश गांधी के घर दबिश, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज़ खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा खूनी खेल : सिरगिट्टी के गणेश नगर में युवक की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या, इलाके में दहशत बड़ा प्रहार : NMDC प्लांट में जलाया गया 2.23 टन गांजा, 2.02 करोड़ की मादक सामग्री नष्ट हत्या का खुलासा : बोलेरो से कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डकैती कांड से भी जुड़ा खुलासा ED का एक्शन : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में अब धमतरी के बड़े ठेकेदार दीपेश गांधी के घर दबिश, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज़
W 𝕏 f
होम रायपुर बिजली महंगी : 1 जुलाई से लागू होंगे नए रेट, उपभोक…
छत्तीसगढ़ में बढ़ी बिजली दरें
छत्तीसगढ़ में बढ़ी बिजली दरें
रायपुर

बिजली महंगी : 1 जुलाई से लागू होंगे नए रेट, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों का ऐलान किया है, जो 1 जुलाई से पूरे प्रदेश में लागू होंगी। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट महंगी हुई है, जबकि गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे और कृषि पंपों के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jun 2026, 11:21 AM
रायपुर

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। राज्य में बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरें घोषित कर दी हैं, जो पूरे प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होंगी। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट बिजली 30 पैसे से 50 पैसे तक महंगी हो गई है।

हालांकि उपभोक्ताओं को पूरी राहत नहीं मिली है, लेकिन आयोग ने बिजली वितरण कंपनी के 24 प्रतिशत बढ़ोतरी वाले भारी-भरकम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसके बजाय औसतन केवल 6.23 प्रतिशत की ही वृद्धि को मंजूरी दी गई है। इसे एक सीमित राहत के रूप में देखा जा रहा है।

घरेलू, व्यवसायिक और कृषि उपभोक्ताओं पर असर

विधुत नियामक आयोग के सदस्य विवेक गनोदवाले ने जानकारी दी कि नई दरों के अनुसार—

  • घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी
  • गैर घरेलू (व्यवसायिक) उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि
  • कृषि पंपों के लिए भी 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी तय की गई है

इस बढ़ोतरी से सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं की मासिक बिजली लागत में इजाफा होना तय है।

राजस्व आवश्यकता में बड़ी कटौती

आयोग ने बिजली वितरण कंपनी की ओर से प्रस्तुत 32,520 करोड़ रुपये की वार्षिक राजस्व आवश्यकता को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया। इसके बजाय 28,348 करोड़ रुपये की आवश्यकता को मंजूरी दी गई है। इससे स्पष्ट है कि आयोग ने प्रस्तावित खर्चों और दावों की गहन समीक्षा की है। कंपनी द्वारा 6,304 करोड़ रुपये के अनुमानित राजस्व घाटे की तुलना में आयोग ने केवल 1,662 करोड़ रुपये के घाटे को ही मान्य किया है। इससे यह संकेत मिलता है कि वास्तविक घाटे और प्रस्तुत आंकड़ों में बड़ा अंतर पाया गया है। नई बिजली दरें पूरे छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई 2026 से लागू हो जाएंगी। इसके बाद उपभोक्ताओं को संशोधित दरों के अनुसार बिजली बिल का भुगतान करना होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें