Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल
W 𝕏 f
होम रायगढ़ हाथीओं का आतंक :  पुटु लेने जंगल गए ग्रामीण की कु…
हाथी ने जंगल गए ग्रामीण की कुचलकर मौत
हाथी ने जंगल गए ग्रामीण की कुचलकर मौत
रायगढ़

हाथीओं का आतंक :  पुटु लेने जंगल गए ग्रामीण की कुचलकर मौत, इलाके में फैली दहशत 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से जंगली हाथियों के आतंक की एक और दुखद घटना सामने आई है। धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में जंगल गए एक ग्रामीण की हाथी के हमले में मौत हो गई। ग्रामीण पुटु (जंगली मशरूम) एकत्र करने जंगल गया था, लेकिन लौटकर घर नहीं आ सका। हाथी के हमले में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jul 2026, 05:16 PM
रायगढ़
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से जंगली हाथियों के आतंक की एक और दुखद घटना सामने आई है। धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में जंगल गए एक ग्रामीण की हाथी के हमले में मौत हो गई। ग्रामीण पुटु (जंगली मशरूम) एकत्र करने जंगल गया था, लेकिन लौटकर घर नहीं आ सका। हाथी के हमले में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है,वहीं आसपास के ग्रामीणों में भी भय का माहौल है।

वन मंडल के पीडिया-तुर्रीकटरा मार्ग के बीच की 

मृतक की पहचान पीडिया गांव निवासी जहाज़ सिंह राठिया (55 वर्ष) के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह वह रोजमर्रा की तरह जंगल में पुटु लेने के लिए निकला था। बरसात के मौसम में इस क्षेत्र के कई ग्रामीण जंगल से पुटु और अन्य वन उपज एकत्र कर अपने परिवार की जरूरतें पूरी करते हैं। बताया जा रहा है कि जहाज़ सिंह जंगल के भीतर पुटु एकत्र कर रहा था। इसी दौरान उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने उसे देखते ही आक्रामक रुख अपना लिया और हमला कर दिया। 

अचानक हुए हमले से वह संभल भी नहीं पाया

हाथी ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी समय तक जब जहाज़ सिंह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई। इसके बाद कुछ लोग उसकी तलाश में जंगल की ओर पहुंचे। तलाश के दौरान उसका शव जंगल में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में 

ग्रामीण मौके पर पहुंचे   

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन अमले को आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया है। 

जंगल में अकेले नहीं जाने की अपील की

अधिकारियों ने कहा है कि यदि किसी भी क्षेत्र में हाथी दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें। बरसात के मौसम में हाथियों की आवाजाही बढ़ जाती है, इसलिए ग्रामीणों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रायगढ़, धर्मजयगढ़ और आसपास के वन क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों से जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ी है। कई बार फसल नुकसान, मकानों को क्षति और मानव जीवन पर खतरे जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें