Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार आयोजन : एक करोड़ के भव्य भवन का किया लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री अरुण साहू द्वारा समाज भवन उद्घाटन
उप मुख्यमंत्री अरुण साहू द्वारा समाज भवन उद्घाटन
राज्य सरकार

आयोजन : एक करोड़ के भव्य भवन का किया लोकार्पण 

किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शामिल होकर एक एक करोड़ रुपए की लागत से बने साहू समाज के भव्य सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। समारोह में छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी और किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रुबी शैलेन्द्र सिंह समेत अन्य समाजजन और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jun 2026, 02:53 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 12:05 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन सामाजिक भवन नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने एक करोड़ रुपए की लागत से निर्मित भव्य तेलघानी/सामाजिक भवन का लोकार्पण किया और समाज को समर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि साहू समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी ईमानदारी और मेहनत है। उन्होंने कहा कि समाज की इस पहचान को और मजबूत बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि साहू समाज सभी वर्गों के साथ आत्मीय संबंध रखता है और हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। देश-विदेश में समाज के युवा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

आदर्शों पर चलने का आह्वान

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्त माता कर्मा के बताए मार्ग पर चलकर समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज का पारंपरिक व्यवसाय तेल उत्पादन रहा है, जिसे पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा तेल निकालने की मशीनों पर 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है, 

सुविधा के लिए कमरे की घोषणा

दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि किरंदुल में साहू समाज के लगभग 300 परिवार निवास करते हैं और समाज सक्रिय रूप से विकास कार्यों में भाग ले रहा है। उन्होंने समाज की मांग पर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक अतिरिक्त कक्ष बनाने की घोषणा भी की, जिससे युवाओं को लाभ मिलेगा।

सम्मान और सांस्कृतिक 

कार्यक्रम में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए लालाराम साहू को “समाज रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं माता कर्मा प्रांगण की दीवारों पर कलाकृति बनाने वाले कलाकार कामता राम कोर्राम को भी सम्मान प्रदान किया गया। लोक संस्कृति और भक्ति भाव से जुड़े कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में भगवताचार्य यामिनी देवी साहू, लोक गायिका आरू साहू, पार्षद विनोद साहू, तहसील साहू समाज के संरक्षक ओम साहू सहित प्रदेशभर से आए साहू समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें