Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम धमतरी दोस्ती की मिसाल : दोस्त को ठेले पर लादकर अस्पताल …
ठेले पर दोस्त को अस्पताल पहुंचाया युवक
ठेले पर दोस्त को अस्पताल पहुंचाया युवक
धमतरी

दोस्ती की मिसाल : दोस्त को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया, धमतरी में इंसानियत की अनोखी तस्वीर

धमतरी में मजदूर संतोष सोनवानी ने शराब दुकान के पास बेसुध पड़े अपने दोस्त कुलदीप को एम्बुलेंस न मिलने पर ठेले में लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी इस संवेदनशीलता और सच्ची दोस्ती की लोगों ने जमकर सराहना की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Jul 2026, 06:50 PM
धमतरी
आज के दौर में जहां लोग सड़क पर हादसे का शिकार हुए अपनों को छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं, वहीं छत्तीसगढ़ के धमतरी से इंसानियत और अटूट दोस्ती की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां एक युवक अपने बीमार और बेसुध दोस्त को हाथ-ठेले पर लादकर इलाज कराने अस्पताल पहुंच गया। जिसने भी जिला अस्पताल परिसर में यह नजारा देखा, उसकी आंखें भर आईं।

क्या है पूरा मामला 

मिली जानकारी के मुताबिक, संतोष सोनवानी नाम का एक युवक पेशे से मजदूर है और धमतरी में ही रहकर गुजर-बसर करता है। बीते दिनों वह काम के सिलसिले में निकला था, तभी उसे शराब दुकान के पास उसका दोस्त कुलदीप बेहद गंभीर और बेसुध हालत में जमीन पर पड़ा मिला। कुलदीप की हालत देखकर संतोष घबरा गया। वह उसे तुरंत अस्पताल ले जाना चाहता था, लेकिन मजबूरी यह थी कि संतोष के पास मोबाइल फोन नहीं था, जिससे वह 108 या किसी एम्बुलेंस को कॉल कर पाता।

न एम्बुलेंस का इंतजार किया, न मदद की भीख 

मांगी संतोष ने सिस्टम या किसी और के भरोसे बैठने में वक्त बर्बाद नहीं किया। उसने बिना देर किए पास में मौजूद एक हाथ-ठेले का इंतजाम किया। अकेले ही अपने दोस्त कुलदीप को उस ठेले पर लेटाया और चिलचिलाती धूप में ठेला खींचते हुए सीधे जिला अस्पताल की तरफ दौड़ लगा दी।

अस्पताल में हर तरफ हुई सराहना 

जब संतोष पसीने से लथपथ होकर ठेला खींचते हुए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने पहुंचा, तो वहां मौजूद डॉक्टर, स्टाफ और मरीजों के परिजन हैरान रह गए। जब लोगों को पता चला कि यह युवक अपने दोस्त की जान बचाने के लिए उसे ठेले पर लादकर लाया है, तो अस्पताल परिसर में हर कोई संतोष की तारीफ करने लगा। डॉक्टरों ने तुरंत कुलदीप को वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया है। संतोष की इस सूझबूझ और 'शोले' फिल्म के जय-वीरू जैसी पक्की दोस्ती की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। यह घटना साबित करती है कि दोस्ती निभाने के लिए महंगे साधनों की नहीं, बल्कि एक साफ और मजबूत दिल की जरूरत होती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें