📅 Saturday, 23 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f 🔗
होम रायपुर परीक्षाएं : PSC मेन्स और D.El.Ed एग्जाम साथ होने …
CGPSC और D.El.Ed परीक्षा टकराव से परेशान छात्र
CGPSC और D.El.Ed परीक्षा टकराव से परेशान छात्र
रायपुर

परीक्षाएं : PSC मेन्स और D.El.Ed एग्जाम साथ होने से बढ़ी चिंता, समाधान की मांग

छत्तीसगढ़ में D.El.Ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा और CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ गई है। 8 जून 2026 को D.El.Ed परीक्षा निर्धारित है, जबकि CGPSC मेन्स 6 से 9 जून तक चलेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि दोनों परीक्षाएं उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 May 2026, 05:16 PM
📍 रायपुर

छत्तीसगढ़ में अभ्यर्थियों के सामने एक गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है, जहां D.El.Ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तिथियां आपस में टकरा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार D.El.Ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा 8 जून 2026 को निर्धारित है, जबकि CGPSC मुख्य परीक्षा 6 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है। 

इस वजह से कई अभ्यर्थी एक ही समय पर दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शामिल होने को लेकर असमंजस में हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि CGPSC मुख्य परीक्षा उनके लिए वर्षों की मेहनत का परिणाम है और यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं दूसरी ओर, अक्टूबर 2026 में संभावित बड़ी शिक्षक भर्ती के लिए D.El.Ed द्वितीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य माना जा रहा है। ऐसे में 8 जून की परीक्षा छूटने पर वे शिक्षक भर्ती की पात्रता से वंचित हो सकते हैं, जिससे उनके करियर पर सीधा असर पड़ेगा। अभ्यर्थी इसे अपने भविष्य के लिए दोहरी चुनौती बता रहे हैं।

शिक्षा विभाग से हस्तक्षेप की मांग तेज

इस स्थिति से प्रभावित अभ्यर्थियों ने सामूहिक रूप से शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका अनुरोध है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल को निर्देश देकर 8 जून की D.El.Ed परीक्षा को स्थगित किया जाए और इसे CGPSC मुख्य परीक्षा के बाद किसी अन्य तिथि पर आयोजित किया जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि दोनों परीक्षाएं उनके भविष्य के लिए निर्णायक हैं, इसलिए किसी एक अवसर से वंचित होना बेहद नुकसानदायक होगा।

अभी तक नहीं आया आधिकारिक समाधान

फिलहाल इस मामले में न तो माध्यमिक शिक्षा मंडल और न ही शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए आवेदन पर विचार किया गया है, लेकिन डेट बदलने को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। कुछ सूत्रों के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव की ओर से तिथि परिवर्तन की संभावना से इनकार किए जाने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभ्यर्थी अब जल्द समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं, ताकि उनकी मेहनत पर कोई संकट न आए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें