Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार एक्सपोर्ट प्रशिक्षण : किसानों और एफपीओ को वैश्विक…
कृषि निर्यात प्रशिक्षण कार्यक्रम
कृषि निर्यात प्रशिक्षण कार्यक्रम
राज्य सरकार

एक्सपोर्ट प्रशिक्षण : किसानों और एफपीओ को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल

महासमुंद जिला पंचायत में एपीडा रायपुर और आनंद एजुकेशन सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एफपीओ, स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमियों को कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात, गुणवत्ता मानकों, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Jul 2026, 09:29 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 04:38 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में 24 जुलाई को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) रायपुर तथा आनंद एजुकेशन सोसायटी रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत महासमुंद में एक दिवसीय एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिले के फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPO) और विभिन्न समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों के विपणन एवं निर्यात की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साझा कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर कार्यरत फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO), सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जाने वाले कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देना था।

गुणवत्ता, ब्रांडिंग और पैकेजिंग पर दिया गया जोर 

निर्यात ओरिएंटेशन कार्यक्रम
इस दौरान एपीडा में पंजीकरण, आरसीएमसी (RCMC) प्रमाण पत्र, अंतरराष्ट्रीय बाजार के गुणवत्ता मानक, उत्पाद की पैकेजिंग तथा वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। साथ ही बताया गया कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्यात से किसानों और उत्पादकों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो सकता है। 
सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग और प्रभावी ब्रांडिंग के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी का उपयोग स्वयं करने के साथ-साथ अन्य उद्यमियों और समूहों तक भी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

विशेषज्ञों ने किया प्रशिक्षण, एफपीओ और समूहों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में एपीडा की ओर से मास्टर ट्रेनर दिनेश सावले (कृषि विकास प्रबंधक), कंसलटेंट अशोक राय तथा फैसिलिटेटर प्रेम आनंद राव ने तकनीकी सत्रों का संचालन किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न एफपीओ, स्वयं सहायता समूहों एवं उत्पादक समूहों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए निर्यात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें