Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: नाली निर्माण के दौरान मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप Bike Fire in Korba: गैरेज में किक मारते ही बाइक में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई CG News: नाली निर्माण के दौरान मिला मानव कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप Bike Fire in Korba: गैरेज में किक मारते ही बाइक में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने Raipur Fire News: महालक्ष्मी मार्केट में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › जांच तेज : राम मंदिर मामले में अब सभी कर्मचारियों…
राम मंदिर चढ़ावा जांच तेज
राम मंदिर चढ़ावा जांच तेज
राष्ट्रीय

जांच तेज : राम मंदिर मामले में अब सभी कर्मचारियों से मांगा आय-खर्च का हिसाब

अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की रकम में हुई हेराफेरी के मामले में पुलिस की जांच अब बहुत तेज हो गई है। चढ़ावे के पैसों में गड़बड़ी करने के आरोप में मुख्य आरोपी पहले ही जेल की हवा खा रहे हैं और पुलिस उनके बैंक खातों को खंगाल रही है।

व
प्रकाशित: 01 Jul 2026, 02:08 PM · अपडेट: 02 Jul 2026, 07:59 AM
अयोध्या
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी के मामले में मुख्य आरोपी पहले से जेल में हैं। अब पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए गणना कक्ष से जुड़े सभी कर्मचारियों से उनकी आय और खर्च का पूरा विवरण मांगा है। मंगलवार को कई कर्मचारी सीओ कार्यालय पहुंचे और लिखित रूप में मांगी गई जानकारी जमा करानी शुरू कर दी। पुलिस बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

जून के बाद हुए लेनदेन पर नजर

जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि मामला सामने आने के बाद जून महीने से अब तक संबंधित बैंक खातों में कितनी बार लेनदेन हुआ। इसके अलावा गणना कक्ष के बाहर तैनात निजी सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरी प्रक्रिया की जानकारी जुटाई जा सके।

कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति की हो रही जांच

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर दिखाई देने की बात सामने आई है। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ महीनों में कुछ कर्मचारियों के खर्च और रहन-सहन में बदलाव देखा गया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसका संबंध चढ़ावा हेराफेरी मामले से है या नहीं।

44 कर्मचारी थे गणना कार्य में शामिल

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं द्वारा दान में दी गई नकदी और अन्य सामग्री की गिनती का काम कुल 44 कर्मचारी करते थे। इनमें से सात मुख्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब बाकी कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति की भी जांच की जा रही है। इसी वजह से सभी कर्मचारियों से लिखित रूप में उनकी आय और खर्च का पूरा विवरण मांगा गया है। कई कर्मचारियों ने अपना ब्योरा पुलिस को सौंप दिया है।

संपत्ति और जिम्मेदारियों की भी जांच

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने पिछले दो वर्षों में कितनी संपत्तियां खरीदीं और उनका स्रोत क्या था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चढ़ावे की कुल कितनी राशि में कथित गड़बड़ी हुई। जांच के दौरान राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और किसी संभावित लापरवाही के पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें