Monday, 29 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
चार बेटियों के बाद बेटे की चाह : पत्नी को जबरन जहर पिलाने का आरोप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती सपनों पर चला बुलडोजर : विधायक कॉलोनी बनाने उजाड़ने पहुंचे 48 परिवारों के आशियानें टला हादसा : छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे धू-धूकर जली टायर दुकान : धमतरी में देर रात भीषण आग से टायर कारोबार तबाह, मशीनें और स्टॉक जलकर राख महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिहार से जुड़ा मास्टरमाइंड हाई वोल्टेज ड्रामा : पत्नियों को साथ रखने की जिद में 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक चार बेटियों के बाद बेटे की चाह : पत्नी को जबरन जहर पिलाने का आरोप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती सपनों पर चला बुलडोजर : विधायक कॉलोनी बनाने उजाड़ने पहुंचे 48 परिवारों के आशियानें टला हादसा : छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे धू-धूकर जली टायर दुकान : धमतरी में देर रात भीषण आग से टायर कारोबार तबाह, मशीनें और स्टॉक जलकर राख महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिहार से जुड़ा मास्टरमाइंड हाई वोल्टेज ड्रामा : पत्नियों को साथ रखने की जिद में 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक
W 𝕏 f
होम अर्थव्यवस्था भड़की चिंगारी : अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल मे…
कच्चा तेल 73 डॉलर पहुंच प्रति बैरल
कच्चा तेल 73 डॉलर पहुंच प्रति बैरल
🔴 BREAKING अर्थव्यवस्था Featured

भड़की चिंगारी : अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, क्या भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिर तेजी से बढ़ी हैं। हालांकि भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं, लेकिन यदि वैश्विक तनाव लंबा चला तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है। देश के प्रमुख शहरों में आज भी तेल कंपनियों ने पुराने रेट ही जारी किए हैं।

कीर्तिमान न्यूज
29 Jun 2026, 10:12 AM
नई दिल्ली
मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) से आ रही खबरों ने एक बार फिर दुनिया भर के बाजारों में हलचल तेज कर दी है। अमेरिका और ईरान के बीच पैदा हुए ताजा सैन्य गतिरोध और दोनों तरफ से हुए हमलों के बाद इलाके में तनाव चरम पर पहुंच गया है। 
इस भू-राजनीतिक तनाव का सीधा और तुरंत असर ग्लोबल ऑयल मार्केट पर देखने को मिला है, जहां कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। इस वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारतीय उपभोक्ताओं के मन में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या अब घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं? बीते शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरकर करीब 69 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गई थीं, जिससे बाजार को थोड़ी राहत मिली थी। 

73.39 डॉलर प्रति बैरल पहुंच कीमत 

सोमवार सुबह होते-होते ताजा संघर्ष की खबरों ने खेल पलट दिया। कच्चे तेल की कीमत में एक झटके में उछाल आया और यह बढ़कर 73.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव लंबा खिंचा, तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल में और भी तेजी देखी जा सकती है। राहत की बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी के बावजूद भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

गाड़ी की टंकी फुल करने से पहले जाने ताजा रेट्स 

आम जनता के लिए राहत बरकरार रखते हुए आज भी दाम स्थिर रखे गए हैं। आपको बता दें कि देश में हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं। ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट्स पर एक नजर जरूर डाल लें।

आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

क्या भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल
देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:
शहरपेट्रोल (प्रति लीटर)डीजल (प्रति लीटर)
दिल्ली102.12 रुपये95.20 रुपये
मुंबई111.21 रुपये97.83 रुपये
बेंगुलुरु111.68 रुपये99.56 रुपये
कोलकाता113.51 रुपये99.82 रुपये
भोपाल114.54 रुपये99.64 रुपये
जयपुर113.19 रुपये98.25 रुपये
नोएडा101.96 रुपये95.44 रुपये
गुरुग्राम102.97 रुपये95.64 रुपये
लखनऊ101.86 रुपये95.36 रुपये
रायपुर108.06 रुपये101.60 रुपये
चंडीगढ़101.54 रुपये89.47 रुपये
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में हो रहे उतार-चढ़ाव पर भारतीय तेल कंपनियों की बारीक नजर है। हालांकि अभी कीमतें स्थिर हैं, लेकिन आने वाले दिनों में यदि अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता है, तो घरेलू तेल कीमतों में आंशिक बदलाव से इनकार नहीं किया जा सकता।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें