Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम फुटबॉल फीफा वर्ल्ड कप : जीत स्पेन की, पर लाइमलाइट लूट ले…
फीफा ट्रॉफी सेरेमनी में डोनाल्ड ट्रंप और स्पेन टीम
फीफा ट्रॉफी सेरेमनी में डोनाल्ड ट्रंप और स्पेन टीम
फुटबॉल Featured

फीफा वर्ल्ड कप : जीत स्पेन की, पर लाइमलाइट लूट ले गए डोनाल्ड ट्रंप, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर खिताब अपने नाम किया, लेकिन ट्रॉफी सेरेमनी के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर कई फुटबॉल फैंस ने आरोप लगाया कि ट्रंप खिलाड़ियों के जश्न के बीच कैमरे में बने रहने की कोशिश कर रहे थे।

प्रकाशित: 20 Jul 2026, 08:55 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 03:29 PM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से मात देकर इतिहास तो रच दिया, लेकिन इस ऐतिहासिक पल के जश्न का मज़ा तब किरकिरा हो गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्टेज पर एक 'अनचाहे मेहमान' की तरह अड़ गए। स्पेन की इस ऐतिहासिक खिताबी जीत से ज़्यादा चर्चा अब ट्रंप की उस हरकत की हो रही है, जिसने फुटबॉल फैंस को बुरी तरह से नाराज कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी भारी फजीहत हो रही है और फैंस का आरोप है कि कैमरे के सामने फुटेज बटोरने के चक्कर में उन्होंने स्पेनिश टीम के सुनहरे पल को खराब कर दिया। मैच खत्म होने के बाद जब ट्रॉफी सेरेमनी शुरू हुई, तो मंच पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे। 

कप्तान रोड्रि को सौंपी ट्राॅफी

मेक्सिको की राष्ट्रपति और कनाडा के प्रधानमंत्री जैसे हाई-प्रोफाइल मेहमान खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल सौंपने के तुरंत बाद शालीनता से मंच से नीचे उतर गए। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप मेडल सौंपने के बाद भी जानबूझकर कैमरे के सामने स्टेज पर ही डटे रहे। ऐसा लग रहा था मानो वह इस पूरे ऐतिहासिक पल का मुख्य आकर्षण खुद ही बनना चाहते थे। यह वाकया उस समय और असहज हो गया जब स्पेन के कप्तान रोड्रि को ट्रॉफी सौंपी गई। 

फीफा के अध्यक्ष ट्रंप को हटाने पहुंचे
फोटो-वीडियों में अनचाहे एलिमेंट 

पूरी टीम जश्न मनाने के लिए बस एक फ्रेम में जुटने का इंतजार कर रही थी, लेकिन ट्रंप अचानक खिलाड़ियों के बीच दाईं ओर जाकर खड़े हो गए। माहौल में खिंचाव इतना बढ़ गया कि फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो को खुद आगे आना पड़ा। इन्फेंटिनो ने पास जाकर ट्रंप को वहां से हटने का इशारा किया और उन्हें किनारे ले गए। जैसे ही स्पेनिश टीम ने हवा में चमचमाती वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई और आसमान में रंग-बिरंगी कंफेटी उड़ने लगी, ठीक उसी ऐतिहासिक विनिंग शॉट वाले फ्रेम में ट्रंप किनारे खड़े होकर इन्फेंटिनो से गप्पें लड़ाते दिखे। नतीजतन, फोटोग्राफर्स के कैमरों और वीडियो फुटेज में वह एक अनचाहे एलिमेंट की तरह चिपक गए। 

ट्रंप की बर्ताव पर फैंस का गुस्सा 

ट्रंप के इस 'अटेंशन-सीकिंग' (ध्यान खींचने वाले) बर्ताव पर दुनिया भर के फुटबॉल फैंस भड़क उठे हैं। लोगों का कहना है कि अमेरिका जैसे महाशक्ति देश के राष्ट्रपति से इतने बड़े मंच पर ऐसी बचकानी हरकत की उम्मीद नहीं थी। दिलचस्प बात यह है कि फैंस ने ट्रंप को उनकी पुरानी आदत भी याद दिला दी। सोशल मीडिया पर लोग याद दिला रहे हैं कि यह कोई पहली बार नहीं है; साल 2025 के क्लब वर्ल्ड कप में भी जब चेल्सी ने फाइनल जीता था, तब भी ट्रंप ने ठीक ऐसी ही हरकत करके सुर्खियां बटोरने की कोशिश की थी। बहरहाल, स्पेन तो चैंपियन बन गया है, लेकिन सोशल मीडिया की ट्रॉफ़ी इस वक्त डोनाल्ड ट्रंप के नाम ही घूम रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें