Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर कोचिंग संचालक से 1.55…
क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 1.55 करोड़ की ठगी
क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 1.55 करोड़ की ठगी
रायपुर

क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर कोचिंग संचालक से 1.55 करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के 5 लोगों पर FIR दर्ज

रायपुर में क्रिप्टो करेंसी और USDT ट्रेडिंग में हर महीने भारी मुनाफे और तय रिटर्न का लालच देकर एक कोचिंग संचालक से करीब 1.55 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, पीड़ित के पूर्व छात्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पहले कुछ समय तक रिटर्न देकर भरोसा जीता और बाद में बड़ी रकम निवेश कराई। रकम वापस मांगने पर कथित आरोपी फरार हो गए। आजाद चौक पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Aug 2026, 08:29 AM · अपडेट: 12 Oct 2026, 12:47 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ की राजधानी में भारी-भरकम रिटर्न का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग में ऊंचे मुनाफे का झांसा देकर एक कोचिंग संचालक से ₹1,54,90,000 ऐंठ लिए गए। हैरान करने वाली बात यह है कि धोखाधड़ी का यह ताना-बाना पीड़ित के ही एक पूर्व छात्र ने अपने परिवार के साथ मिलकर बुना था। 

मुनाफे का लालच देकर की ठगी 

आजाद चौक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। समता कॉलोनी निवासी और गोदावरी सेवा सदन में 'प्राइम प्रोफेशनल क्लासेस' चलाने वाले शिक्षक पुष्कर जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में उनकी कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र नेहल अग्रवाल से उनकी पहचान हुई थी। नेहल ने उन्हें झांसा दिया कि वह अपने परिजनों—ललित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंग करता है। उसने दावा किया कि इस धंधे में हर महीने 25 से 30 फीसदी का मुनाफा होता है और वे निवेशकों को 8 से 10 फीसदी का पक्का रिटर्न देते हैं। 

जीवन भर की पूंजी स्कीम में झोंक दी 

नेहल ने शिक्षक को झांसे में लेने के लिए यह भी कहा कि उसका खुद का करीब 3 करोड़ रुपये बाजार में लगा हुआ है। शुरुआत में आरोपियों ने कुछ महीनों तक समय पर रिटर्न दिया, जिससे पुष्कर जैन को उन पर पूरा भरोसा हो गया। इसके बाद शिक्षक ने अपनी जीवन भर की जमा पूंजी, बैंक से लिया लोन और रिश्तेदारों से उधार मांगी रकम भी इस फर्जी स्कीम में झोंक दी।

अगस्त 2024 से फरवरी 2026 तक ऐंठे 1.55 करोड़ रुपए

पुलिस जांच के अनुसार, 22 अगस्त 2024 से लेकर 3 फरवरी 2026 तक किश्तों में आरटीजीएस और ऑनलाइन माध्यम से रकम ट्रांसफर की गई:

  • नेहल अग्रवाल: ₹50 लाख (अगस्त से सितंबर 2024 के बीच)

  • ललित अग्रवाल: ₹91 लाख (सितंबर 2024 से जनवरी 2026 तक)

  • विवेक अग्रवाल: ₹4 लाख (अक्टूबर 2024)

  • सीमा अग्रवाल: ₹9.90 लाख (फरवरी 2026)

पर्सनल गारंटी दी और फिर हो गए फरार

जब पुष्कर जैन ने अपनी मूल रकम वापस मांगनी शुरू की, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। जनवरी 2025 में मोवा स्थित सीजी हाइट्स में परिजनों ने दो महीने में पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन रकम नहीं मिली। बाद में नमित अग्रवाल उर्फ विक्की ने खुद व्यक्तिगत गारंटी लेते हुए दोबारा निवेश करने की बात कही। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने 3 फरवरी 2026 को ₹9.90 लाख फिर जमा कर दिए। लेकिन इसके ठीक दो दिन बाद, 5 फरवरी को पांचों आरोपी अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर रायपुर स्थित अपना घर छोड़ रातों-रात फरार हो गए। 

पांच लोगों पर दर्ज हुआ मामला

आजाद चौक पुलिस ने पीड़ित पुष्कर जैन की शिकायत पर नेहल अग्रवाल, ललित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सीमा अग्रवाल और नमित अग्रवाल उर्फ विक्की के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें