Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 …
Police Raid on Gambling Den in Raipur(Image Source: Keertiman Media)
Police Raid on Gambling Den in Raipur(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त

cyber crime: रायपुर के सारागांव में जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 3.50 लाख रुपए नकद और 9 वाहन समेत 11.50 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। पूर्व उप सरपंच उमेश साहू फरार है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Oct 2026, 07:32 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
cyber crime: खरोरा थाना के सारागांव में जुआ खेल रहे 13 लोगाें को हिरासत में लिया गया है। जुआड़ियों से साढ़े तीन लाख नगद, एक कार, सात मोटर साइकल और एक स्कूटी बरामद की गई है। बरामद वाहनों की कीमत साढ़े ग्यारह लाख आंकी गई है। आरोप है कि गांव का पूर्व उपसरपंच उमेश साहू जुए के इस फल को हैंडल कर रहा था, जो फरार है।

जंगल के भीतर इमरजेंसी लाइट लगाकर खेला जा रहा था 

पुलिस ने बताया कि आरोपी जंगल के भीतर बकायदा इमरजेंसी लाइट और दूसरी सभी सुविधाओं के साथ जुए का फड़ संचालित कर रहे थे। रायपुर ग्रामीण की पुलिस ने बताया कि आरोपियों में रायपुर और बिलासपुर समेत कई जिलों के जुआड़ी शामिल रहे हैं। पुलिस ने जुए से जुड़े अन्य पहलुओं को भी विवेचना में लिया है। 

पूर्व उप सरपंच उमेश साहू की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि लंबे समय से यहां जुए के संचालन की शिकायत मिलती रही है, कई दफे वहां मुखबीर के माध्यम से तलाशी की कार्रवाई कराई गई लेकिन जुआ संचालन का रैकेट बेहद आधुनिक तकनीक से संचालित किए जाने के कारण पकड़ में नहीं आ रहे थे। पुलिस ने पहले से ही घात लगाकर कार्रवाई के दिन जुआड़ियों पर नजर रखी, और मौके पर दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा, लेकिन कार्रवाई को देखते हुए पूर्व उपसरपंच उमेश साहू मौके से फरार हो गया, बताया जाता है कि उनके तंत्र ने पुलिस कार्रवाई की पूर्व सूचना उमेश को मिल गई थी। फिलहाल पुलिस का दावा है कि उमेश बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

जुआ एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज 

खरोरा थाने में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और संगठित अपराध से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर नकदी और वाहन जब्त किए हैं। वहीं, फरार उमेश साहू की तलाश जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें