Friday, 18 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या Kharun River Accident: एनीकेट पार करना पड़ा भारी, खारून नदी में डूबने से धमतरी के युवक की मौत Electric Fencing Accident: खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत, अवैध इलेक्ट्रिक फेंसिंग पर उठे सवाल WhatsApp APK Fraud: एक गलती और गायब हुए ₹4.15 लाख, रायपुर के कारोबारी के साथ साइबर ठगी, ऑटो-डाउनलोड था ऑन Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या Kharun River Accident: एनीकेट पार करना पड़ा भारी, खारून नदी में डूबने से धमतरी के युवक की मौत Electric Fencing Accident: खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत, अवैध इलेक्ट्रिक फेंसिंग पर उठे सवाल WhatsApp APK Fraud: एक गलती और गायब हुए ₹4.15 लाख, रायपुर के कारोबारी के साथ साइबर ठगी, ऑटो-डाउनलोड था ऑन Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार fish farming: छोटी डबरी से शुरू हुआ सफर, आधुनिक म…
Sudarshan Baghel becomes a successful fish farmer(Image Source: CGDPR)
Sudarshan Baghel becomes a successful fish farmer(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

fish farming: छोटी डबरी से शुरू हुआ सफर, आधुनिक मछली पालन से सुदर्शन ने रची सफलता की कहानी

fish farming: बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के किसान सुदर्शन बघेल ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए आधुनिक मछली पालन को अपनाया। वैज्ञानिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन से उन्होंने उत्पादन बढ़ाया और सीधे बाजार में बिक्री कर अच्छी आय अर्जित की।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
18 Sep 2026, 12:35 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
fish farming: दृढ़ संकल्प, मेहनत और शासकीय योजनाओं के प्रभावी लाभ से आजीविका को नई दिशा देने का प्रेरक उदाहरण बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के ग्राम रामपाल छिंदावाड़ा निवासी कृषक सुदर्शन बघेल ने प्रस्तुत किया है। कभी सीमित संसाधनों के साथ पारंपरिक खेती और छोटी डबरी में मछली पालन करने वाले सुदर्शन आज आधुनिक मछली पालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
सुदर्शन बघेल पहले मुख्य रूप से पारंपरिक खेती-बाड़ी पर निर्भर थे। अतिरिक्त आय के लिए वे छोटी धान मिल भी संचालित करते थे और एक छोटी डबरी में सीमित स्तर पर पारंपरिक तरीके से मछली पालन करते थे। सीमित संसाधनों और पारंपरिक कार्यप्रणाली के कारण उनकी आय भी सीमित थी। व्यवसाय का विस्तार करना उनके लिए लगातार चुनौती बना हुआ था।

शासकीय योजना ने दिया आगे बढ़ने का अवसर

आय बढ़ाने के प्रयासों के दौरान सुदर्शन को मत्स्य विभाग की योजनाओं की जानकारी मिली। उन्होंने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेने का निर्णय लिया। योजना के अंतर्गत उन्होंने सवा एकड़ क्षेत्र में तालाब निर्माण एवं इनपुट सहायता घटक का लाभ लिया। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अंतर्गत उन्हें साढ़े पांच लाख रुपए की स्वीकृत लागत पर 60 प्रतिशत अनुदान प्राप्त हुआ। आर्थिक सहायता के साथ विभाग से मिले तकनीकी मार्गदर्शन ने उनके लिए आधुनिक एवं व्यवस्थित मछली पालन की राह आसान की।

वैज्ञानिक प्रबंधन से बढ़ा उत्पादन

योजना का लाभ मिलने के बाद सुदर्शन ने तालाब में वैज्ञानिक तरीके से मिश्रित प्रजातियों की मछलियों का पालन शुरू किया। बेहतर प्रबंधन और निरंतर मेहनत के परिणामस्वरूप उन्हें अच्छी गुणवत्ता, बड़े आकार और बेहतर वजन वाली मछलियों का उत्पादन प्राप्त हुआ। सुदर्शन ने उत्पादन के विपणन में भी व्यावसायिक समझ का परिचय दिया। उन्होंने मछलियों को बिचौलियों के माध्यम से बेचने के बजाय अपने गांव और आसपास के बाजारों में सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया। प्रत्यक्ष बिक्री से उन्हें अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त हुआ और उन्होंने डेढ़ लाख रुपये की प्रत्यक्ष विक्रय आय अर्जित की।
आज सुदर्शन बघेल के लिए मछली पालन केवल अतिरिक्त आय का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर आजीविका का मजबूत आधार बन चुका है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिली आर्थिक सहायता, विभागीय मार्गदर्शन, वैज्ञानिक प्रबंधन और उनकी मेहनत ने सीमित संसाधनों वाले किसान को आधुनिक मत्स्य उद्यम की दिशा में आगे बढ़ाया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें