Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय सपनों को मिली उड़ान : मेधावी खुशबू की उम्मीदें हु…
सिंधिया और छात्रा खुशबू अहिरवार की तस्वीर
सिंधिया और छात्रा खुशबू अहिरवार की तस्वीर
राष्ट्रीय

सपनों को मिली उड़ान : मेधावी खुशबू की उम्मीदें हुईं पूरी, सिंधिया की पहल से मिला छात्रावास का मौका

अशोकनगर जिले की मेधावी छात्रा खुशबू अहिरवार का छात्रावास में प्रवेश तकनीकी कारणों से अटक गया था। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संशोधित मेरिट सूची जारी की और छात्रा को शासकीय अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास, मुंगावली में प्रवेश दिलाया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jul 2026, 02:36 PM
मध्य प्रदेश

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना-अशोकनगर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल से अशोकनगर जिले के मुंगावली की मेधावी छात्रा खुशबू अहिरवार को शासकीय अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास में प्रवेश मिल गया है। ग्राम देवरछी (नरखेड़ा) निवासी कक्षा 9वीं की छात्रा खुशबू ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्हें शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रावास में प्रवेश दिया गया है।

छात्रावास में प्रवेश की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो जाने के कारण तकनीकी कारणों से खुशबू का दाखिला नहीं हो पा रहा था। इससे छात्रा की पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति बन गई थी।

सिंधिया के निर्देश पर अधिकारियों ने की कार्रवाई

मामला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि पात्र और मेधावी छात्रा को शिक्षा के अवसर से वंचित न होना पड़े।

संशोधित मेरिट सूची में शामिल हुआ छात्रा का नाम

कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में मिले आवेदन पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। इसके बाद शासकीय अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास, मुंगावली ने रिक्त सीटों के विरुद्ध 12 जुलाई 2026 को संशोधित मेरिट सूची जारी की।

परिवार को फोन कर दी गई प्रवेश की जानकारी

संशोधित सूची में खुशबू अहिरवार का नाम शामिल किया गया और उन्हें छात्रावास में प्रवेश प्रदान कर दिया गया। विभाग ने दूरभाष के माध्यम से छात्रा के परिवार को भी प्रवेश की सूचना दे दी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें