Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग बाढ़ का संकट : आरंग के निसदा गांव में घुसा बाढ़ क…
गांव में घुसा बाढ़ का पानी
गांव में घुसा बाढ़ का पानी
रायपुर संभाग

बाढ़ का संकट : आरंग के निसदा गांव में घुसा बाढ़ का पानी, 6 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू

महानदी के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते जलस्तर बढ़ गया है। आरंग क्षेत्र के निसदा गांव में बाढ़ का पानी घुसने से एक परिवार के 6 सदस्य घर में फंस गए, जिन्हें SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन और पंचायत की सतर्कता से 42 परिवारों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jul 2026, 04:01 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 06:26 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महानदी के ऊपरी कैचमेंट क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब निचले इलाकों में दिखाई देने लगा है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण आरंग क्षेत्र के तटीय गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसी बीच निसदा गांव में महानदी का पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। 
बाढ़ की स्थिति उस समय गंभीर हो गई, जब निसदा गांव में रहने वाले सियाराम साहू का परिवार अपने ही घर में फंस गया। पानी तेजी से बढ़ने के कारण मकान चारों तरफ से जलमग्न हो गया और परिवार के छह सदस्यों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

SDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान

फंसे हुए परिवार को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम को मौके पर बुलाया गया। तेज बहाव और जलभराव के बीच टीम ने मोटर बोट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और परिवार के सभी छह सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
  SDRF की टीम ने  किया 6 लोगों को रेस्क्यू 

सुबह दिया गया खाली करने की सलाह

जानकारी के मुताबिक, सुबह से ही महानदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सियाराम साहू और उनके परिवार को खतरे को देखते हुए घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी थी। हालांकि, परिवार ने शुरुआत में स्थिति को गंभीर नहीं समझा और घर छोड़ने से इनकार कर दिया।

कुछ घंटों में बिगड़े हालात

जलस्तर बढ़ने की रफ्तार इतनी तेज रही कि कुछ ही समय में घर चारों ओर से पानी से घिर गया। हालात बिगड़ने के बाद परिवार बाहर नहीं निकल सका और प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित निकाला।  

42 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर

पंचायत प्रतिनिधियों की पहल से खतरे वाले इलाकों में रहने वाले 12 घरों के 42 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत शिविरों और ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई।

तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

प्रशासन ने निसदा गांव समेत महानदी के किनारे बसे अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें