Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) बस्तर में बढ़ा आई फ्लू का प्रकोप, एक महीने में 60…
बस्तर में बढ़े आई फ्लू के मामले
बस्तर में बढ़े आई फ्लू के मामले
जगदलपुर (बस्तर)

बस्तर में बढ़ा आई फ्लू का प्रकोप, एक महीने में 600 से अधिक लोग संक्रमित

बस्तर जिले में मानसून के बाद आई फ्लू (कंजंक्टिवाइटिस) के मामले तेजी से बढ़े हैं। पिछले एक महीने में 600 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को साफ-सफाई रखने, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाने और आंखों में समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है।

प्रकाशित: 05 Aug 2026, 09:17 AM · अपडेट: 12 Sep 2026, 04:37 PM
बस्तर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बस्तर, मानसून की शुरुआत के साथ ही बस्तर जिले में आंखों के संक्रमण यानी आई फ्लू (कंजंक्टिवाइटिस) के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते एक महीने में जिले में 600 से अधिक लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। आंखों में लालिमा, जलन, खुजली और पानी आने जैसी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल महारानी और मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। 
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल जिले में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लोगों की थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ा सकती है। विभाग ने नागरिकों से आंखों की साफ-सफाई रखने, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने और समस्या होने पर डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उपचार कराने की अपील की है।

बारिश और नमी से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने के कारण बैक्टीरिया और वायरस के फैलने की संभावना अधिक रहती है। धूल, गंदगी और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से कंजंक्टिवाइटिस आसानी से फैल सकता है। यह आंख की बाहरी पारदर्शी झिल्ली में होने वाला संक्रमण है। डॉक्टरों के मुताबिक सामान्य मामलों में आई फ्लू 7 से 15 दिनों के भीतर ठीक हो जाता है। हालांकि, समय पर इलाज नहीं कराने या घरेलू नुस्खों के भरोसे रहने से समस्या बढ़ सकती है और संक्रमण लंबे समय तक बना रह सकता है। 

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या 

सीएमएचओ डॉ. संजय बासक ने बताया कि बारिश के मौसम में हर साल आई फ्लू के मरीज सामने आते हैं। वर्तमान में महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में आंखों की समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी बीएमओ और नेत्र रोग विशेषज्ञों को मरीजों की जांच, काउंसलिंग और समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों को संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देने के लिए भी कहा गया है।

आंखों में परेशानी होने पर तुरंत लें डॉक्टर की सलाह 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंख लाल होना, लगातार पानी आना, खुजली या जलन जैसी समस्या को नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में खुद से दवा डालने या घरेलू उपचार करने के बजाय विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराएं। डॉक्टरों का कहना है कि आई फ्लू सामान्य संक्रमण है, लेकिन सावधानी नहीं बरतने पर यह तेजी से फैल सकता है। साफ-सफाई और समय पर इलाज के जरिए इसके संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें