Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार विकास पर फोकस : तुमगांव निवेश क्षेत्र 2041 मास्टर…
तुमगांव निवेश क्षेत्र 2041 पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
तुमगांव निवेश क्षेत्र 2041 पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
राज्य सरकार

विकास पर फोकस : तुमगांव निवेश क्षेत्र 2041 मास्टर प्लान पर मंथन 

तुमगांव निवेश क्षेत्र विकास योजना 2041 को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर, नगर निवेश अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि 2025 को आधार मानकर 2041 तक के लिए विकास की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें तुमगांव सहित 11 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jun 2026, 02:51 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 01:02 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तुमगांव निवेश क्षेत्र विकास योजना प्रारूप 2041 के लिए छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के प्रावधानों के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2041 तक के लिए प्रारूप विकास की योजना की तैयारी पर विस्तृत मंथन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, नगर निवेश अधिकारी विनीत नायर, नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, विधायक प्रतिनिधि दिव्यांग पांडेय, उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय सहित आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।

नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय रायपुर से आए अधिकारियों ने बैठक में बताया कि तुमगांव निवेश क्षेत्र में वर्ष 2025 को आधार मानकर वर्ष 2041 तक के विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है। इस निवेश क्षेत्र में तुमगांव नगर पंचायत सहित कुल 11 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। क्षेत्र की कुल जनसंख्या 19,879 तथा कुल क्षेत्रफल 5045 हेक्टेयर बताया गया।

समावेशित ग्राम पंचायतें एवं विकास की दिशा

निवेश क्षेत्र में शामिल ग्राम पंचायतों में बेन्द्रीडीह विरान, कौआझर, चोरभट्ठी, नवापारा, परसदा, कौंदकेरा, बनसिवनी, सोरिद, अमावस, गोपालपुर एवं भोरिंग शामिल हैं। प्रस्तुति के दौरान बताया गया कि इस क्षेत्र को समावेशी आर्थिक विकास, आधुनिक अधोसंरचना, कृषि संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध एक जीवंत एवं सतत क्षेत्रीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, कौशल विकास, आर्थिक विविधीकरण, सामाजिक समानता, समावेशिता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य निवासियों को उच्च गुणवत्ता वाला जीवन उपलब्ध कराना और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है।

सांसद एवं कलेक्टर के निर्देश और आगे की प्रक्रिया

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि योजना समावेशी, दीर्घकालिक और जनमानस के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि बैठक के बाद सभी संबंधित ग्राम पंचायतों को मास्टर प्लान अलग से उपलब्ध कराया जाए ताकि अध्ययन कर सुझाव दिए जा सकें। वहीं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी सदस्यों से सुझाव आमंत्रित करते हुए कहा कि प्राप्त सुझावों को शामिल कर अंतिम प्रस्ताव संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश इंद्रावती भवन को भेजा जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें