Thursday, 27 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा
W 𝕏 f
होम बिलासपुर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलत…
Leopard in railway tunnel
Leopard in railway tunnel
🔴 BREAKING बिलासपुर

Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Forest Department: बिलासपुर रेल मंडल के खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड की सुरंग में रेलवे ट्रैक पर तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। लोको पायलट द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
27 Aug 2026, 03:43 PM
बिलासपुर
Forest Department: बिलासपुर रेल मंडल के खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड की एक सुरंग में तेंदुआ दिखाई देने से रेलवे कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। सुरंग के भीतर पटरियों पर घूमते तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सुरंग के अंदर तेंदुए को सबसे पहले एक रेलवे चालक ने देखा था। इसकी सूचना मिलने के बाद वहां से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में तेंदुआ बिना किसी हलचल के रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच चलता नजर आ रहा है।

सुरंग के भीतर पटरियों पर घूमता तेंदुआ
ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

तेंदुए की मौजूदगी से ट्रैक की निगरानी, मरम्मत और गश्त करने वाले रेलवे कर्मचारी चिंतित हैं। खोंगसरा-भनवारटंक का यह रेलखंड घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरता है। यहां कई स्थानों पर कर्मचारियों को पैदल चलकर पटरियों की जांच करनी पड़ती है। ऐसे में तेंदुए सहित अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी उनके लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

और भी पढ़ें:-रेलवे ट्रैक पर मिली लाश के पीछे का सच, जुए की हार-जीत में गई जान, हत्या को ऐसे दिया हादसे का रूप

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही रेलवे कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल रेलवे और वन विभाग के बीच समन्वय बनाकर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता जताई जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें