Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार Korba Double Suicide Case: एक ही फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, जांच में जुटी पुलिस CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया CG Police News: ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और वाहन हादसे पर आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई POCSO Act Case: बालोद में मासूमों के साथ गंभीर अपराध का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम दुर्ग चार नकाबपोश बदमाशों ने रोकी बाइक, कांग्रेस नेता क…
दुर्ग में कांग्रेस नेता प्रकाश कश्यप की हत्या
दुर्ग में कांग्रेस नेता प्रकाश कश्यप की हत्या
दुर्ग Featured

चार नकाबपोश बदमाशों ने रोकी बाइक, कांग्रेस नेता की हत्या कर मोबाइल-नकदी लूटी

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र में कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह कश्यप की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। लूट के इरादे से चार नकाबपोश आरोपियों ने उनकी बाइक रोकी और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

प्रकाशित: 04 Aug 2026, 08:19 AM · अपडेट: 13 Sep 2026, 07:47 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग (छत्तीसगढ़) में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जेवरा सिरसा पुलिस चौकी इलाके में बेखौफ बदमाशों ने कांग्रेस के वरिष्ठ स्थानीय नेता प्रकाश सिंह कश्यप की सरेराह चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उनसे नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तुमाकला निवासी और कांग्रेस के धमधा मंडल कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह कश्यप (45) रविवार रात अपने दो साथियों के साथ भिलाई स्थित शंकराचार्य अस्पताल गए थे। वहां वे अपने किसी बीमार रिश्तेदार का हाल-चाल लेने पहुंचे थे। 

सामान देने से किया इंकार तो चाकू से किया हमला

देर रात करीब 2 बजे जब वे खाना खाने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी करहीडीह और चिखली चौक के बीच चार नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर डंडा अड़ाकर उनकी बाइक रोक ली। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने प्रकाश सिंह कश्यप से लूटपाट की कोशिश की। जब उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई और सामान देने से इंकार किया, तो बेखौफ अपराधियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के दौरान बाइक पर पीछे बैठे उनके साथी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहे और तुरंत वारदात की सूचना पुलिस को दी। 

ज्यादा खून बह हाने के कारण हुई मौत

इधर बदमाश प्रकाश कश्यप को लहूलुहान हालत में छोड़कर उनका मोबाइल और जेब में रखे करीब 4 हजार रुपये नकद छीनकर रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल प्रकाश सिंह को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अत्यधिक खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक प्रकाश सिंह कश्यप खुद अपने गांव तुमाकला के पंच थे, जबकि उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में गांव की सरपंच हैं। 

घटना के बाद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 
हत्या से पूरे गांव में शोक की लहर

जनसेवा में सक्रिय नेता की इस तरह निर्मम हत्या से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता अस्पताल व मॉर्चुरी हाउस के बाहर जमा हो गए। उग्र कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा:

  • लापरवाही का आरोप: धमधा रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग न के बराबर है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

  • सख्त कार्रवाई की मांग: कार्यकर्ताओं ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने और इलाके में गश्त बढ़ाने की पुरजोर मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमा हरकत में आ गया है। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी समित मिश्रा ने बताया कि शुरुआती तफ्तीश से यह मामला लूट के इरादे से की गई हत्या का लग रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें