विवाह कराने वाले एजेंट के जरिए शादी कराना एक परिवार को भारी पड़ गया। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से आए एक परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के नाम पर उनसे एक लाख रुपए नकद लिए गए और एक लाख रुपए के जेवर भी दुल्हन को दिलवाए गए। शादी के महज तीन दिन बाद ही दुल्हन घर से गायब हो गई। पीड़ित परिवार ने अब सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम बूढ़ीश्यामर, पंचायत मानकी, चौकी बम्हौरी, थाना बकस्वाहा का रहने वाला है।
छतरपुर परिवार ने कराया था विवाह
परिवार की महिला रामकली लोधी पति अर्जुन लोधी ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे तुलसीदास लोधी की शादी 23 मई 2026 को लखनपुर क्षेत्र की एक महिला से कराई गई थी। परिवार के अनुसार, रिश्ता तय कराने का काम एक दंपती ने कराया था, जिनका उनके गांव में पहले से आना-जाना था। दंपती ने ही लड़की पक्ष से बातचीत कर शादी की पूरी व्यवस्था कराई थी।
शिव मंदिर में हुई थी शादी
शौच जाने के बहाने रवाना
शादी के बाद दुल्हन अपने पति के साथ ग्राम बूढ़ीश्यामर स्थित ससुराल पहुंची। परिवार के मुताबिक, वह वहां करीब तीन दिन तक रही। इसके बाद चौथे दिन रात में उसने शौच जाने की बात कही और घर से बाहर चली गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि कुछ लोग उसे बम्हौरी क्षेत्र से गुप्त रूप से अपने साथ ले गए हैं।
50 हजार रुपए मांगे
रुपये वापस दिलाने की मांग
पीड़ित परिवार ने सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत कर दंपती और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की है। परिवार ने पुलिस से एक लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये के जेवर वापस दिलाने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल परिवार न्याय की उम्मीद लेकर लखनपुर थाना और अंबिकापुर क्षेत्र के अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।