Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Chhattisgarh News: घरौंदा केंद्रों की बदहाली उजागर, दिव्यांग को बांधकर रखा, रायपुर में 5 मौतों पर हाई कोर्ट सख्त Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद Raipur Crime News: 4 करोड़ रुपए की मांग और मारपीट का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 पर केस
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › सरगुजा में इंजीनियर के सूने घर 20 लाख की चोरी, सी…
सीसीटीवी मशीन भी ले गए चोर
सीसीटीवी मशीन भी ले गए चोर
अंबिकापुर (सरगुजा)

सरगुजा में इंजीनियर के सूने घर 20 लाख की चोरी, सीसीटीवी मशीन भी ले गए चोर

सरगुजा के रेसिडेंस कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने नेशनल हाईवे विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर रितेश सिंह के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 06:17 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 01:57 AM
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सरगुजा के रेसिडेंस कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने नेशनल हाईवे विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर रितेश सिंह के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

परिवार के साथ वाराणसी गए थे रितेश सिंह

मिली जानकारी के मुताबिक, रितेश सिंह अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए वाराणसी गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके खाली मकान को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम दिया।
 इंजीनियर के सूने घर में चोरी 

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मशीन ले गए चोर 

चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी निकाल लिया। माना जा रहा है कि चोर पुलिस जांच से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए डीवीआर अपने साथ ले गए। 

रात में ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए चोर

शनिवार और रविवार की रात के बीच चोरों ने मकान के मुख्य गेट पर लगे सेंट्रल लॉक को तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। घर में घुसने के बाद आरोपियों ने कमरों की भी तलाशी ली और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

घर लौटने के बाद चोरी की जानकारी मिलने पर रितेश सिंह ने गांधीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आसपास के कैमरों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द खुलासा करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें