Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर धोखाधड़ी : रायपुर में दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झा…
रायपुर में दोना-पत्तल मशीन ठगी मामला
रायपुर में दोना-पत्तल मशीन ठगी मामला
रायपुर

 धोखाधड़ी : रायपुर में दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा, युवक से 2.95 लाख रुपए ऐंठे

रायपुर में दोना-पत्तल बनाने की मशीन और रोजगार का झांसा देकर एक युवक से 2.95 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी ने मशीन, कच्चा माल और तैयार माल खरीदने का वादा पूरा नहीं किया। शिकायत के आधार पर डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jun 2026, 03:18 PM · अपडेट: 04 Jul 2026, 03:46 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर में स्वरोजगार शुरू करने का सपना देख रहे एक युवक के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोना-पत्तल बनाने की मशीन लगाकर अच्छी कमाई कराने का भरोसा दिलाया गया, लेकिन रकम लेने के बाद न मशीन का सही संचालन सुनिश्चित किया गया और न ही वादा किया गया कच्चा माल उपलब्ध कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
सोशल मीडिया विज्ञापन देखकर किया संपर्क डीडी नगर थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना अंतर्गत ग्राम सर्रा निवासी चंद्रहास वर्मा ने जनवरी 2026 में सोशल मीडिया पर दोना-पत्तल निर्माण मशीन से रोजगार और बेहतर आय का दावा करने वाला विज्ञापन देखा था। 

कई बड़े वादे कर लिया भरोसा

विज्ञापन से प्रभावित होकर उन्होंने सरोना स्थित उड़ान मशीनरी (नुमान्ता केयर प्रा. लि.) के संचालक शैलेन्द्र कुमार रजक से संपर्क किया। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी संचालक ने मशीन उपलब्ध कराने के साथ दो टन कच्चा माल देने, तैयार दोना-पत्तल को तय दर पर वापस खरीदने और मशीन में किसी भी तरह की खराबी आने पर एक वर्ष तक नि:शुल्क तकनीशियन भेजने का भरोसा दिलाया। इन वादों के आधार पर चंद्रहास ने व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। योजना के नाम पर जमा कराए लाखों रुपये शिकायत के मुताबिक, 19 मार्च 2026 को मशीन और दो टन कच्चे माल के लिए 2.56 लाख रुपये की योजना ली गई।

मशीन हुई खराब, नहीं मिला कोई सहयोग

इसमें 60 प्रतिशत राशि ऋण के माध्यम से जमा कराई गई, जबकि शेष राशि किस्तों में देने की बात तय हुई। इसके अलावा दो टन कच्चे माल की सुरक्षा राशि के नाम पर 1.46 लाख रुपये भी जमा कराए गए। पीड़ित का कहना है कि कुल मिलाकर उससे करीब 2.95 लाख रुपये ले लिए गए। चंद्रहास वर्मा का आरोप है कि रकम जमा कराने के बाद कंपनी ने वादे के मुताबिक न तो कच्चा माल उपलब्ध कराया और न ही तैयार उत्पाद खरीदने की प्रक्रिया शुरू की। इतना ही नहीं, मशीन शुरू होने के करीब एक घंटे बाद ही खराब हो गई। 
कई बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी की ओर से न कोई तकनीशियन भेजा गया और न ही मशीन की खराबी दूर की गई। पीड़ित का कहना है कि शुरुआत में कंपनी की ओर से केवल आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन बाद में संचालक ने फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया।

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

लगातार निराश होने के बाद उसने पूरे मामले की शिकायत डीडी नगर थाना में दर्ज कराई। अन्य लोगों से भी ठगी की आशंका चंद्रहास वर्मा का आरोप है कि रोजगार और अच्छी कमाई का लालच देकर सुनियोजित तरीके से उसके साथ धोखाधड़ी की गई। उसने यह भी दावा किया कि इसी तरह कई अन्य लोगों से भी लाखों रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें