Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर रायपुर में दोस्ती का खौफनाक अंत : पार्टी के बहाने…
रायपुर में युवक को जलाने की घटना
रायपुर में युवक को जलाने की घटना
रायपुर

रायपुर में दोस्ती का खौफनाक अंत : पार्टी के बहाने ले गए फिर पेट्रोल डालकर जलाया, युवक की इलाज के दौरान मौत

रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पार्टी के बहाने घर से ले गए युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप है। गंभीर रूप से झुलसे मोहम्मद शाकिब की सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 07:36 PM · अपडेट: 05 Aug 2026, 05:45 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दोस्ती को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों पर अपने ही दोस्त को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से झुलसे 20 वर्षीय मोहम्मद शाकिब ने सात दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि वारदात के बाद से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने में बैठे हुए हैं।

पार्टी के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे युवक को 

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। सुयश अस्पताल के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली मैदान में 12 जुलाई को यह घटना हुई थी। मृतक मोहम्मद शाकिब के परिवार के अनुसार, रामसागर पारा निवासी सोनू नाम का युवक उसे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से अपने साथ लेकर गया था। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सोनू और उसके साथ मौजूद अन्य युवकों ने शाकिब और उसकी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में शाकिब बुरी तरह झुलस गया, वहीं उसकी बाइक भी जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात कही 

घटना के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि युवक बाइक के पास मौजूद था, तभी कुछ युवकों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर हालत में शाकिब को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन सात दिन बाद उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल 

मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद वाजिद अली ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटना के बाद से परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटनास्थल की जांच भी सही तरीके से नहीं की गई और मामले में कार्रवाई काफी धीमी गति से चल रही है। शाकिब की मौत के बाद परिवार के लोग रविवार दोपहर से सरस्वती नगर थाने में पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें