Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान
W 𝕏 f
होम दुर्ग Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बे…
Youth arrested with cannabis at Durg bus stand(Image Source: Keertiman Media)
Youth arrested with cannabis at Durg bus stand(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद

Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के पास पुलिस ने गांजा बेचने की कोशिश कर रहे महाराष्ट्र के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 520 ग्राम गांजा, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अब गांजा सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
08 Sep 2026, 12:49 PM
दुर्ग
Ganja Smuggling Case: दुर्ग शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस ने गांजा बेचने की कोशिश कर रहे महाराष्ट्र के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दूसरे राज्य से गांजा लेकर दुर्ग पहुंचा था और बस स्टैंड के आसपास ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसके पास से 2 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद किया है। पदमनाभपुर पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को सूचना मिली थी कि दुर्ग बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए मौजूद है। 
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने लगी। कुछ देर बाद संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान वसंत श्याम राव ओमकारे (32 वर्ष) निवासी पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई। पुलिस ने जब उसके पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला। वजन करने पर गांजे की मात्रा 2 किलो 520 ग्राम पाई गई।

दूसरे राज्य से गांजा लाकर दुर्ग में बेचने की थी तैयारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दूसरे राज्य से गांजा लेकर दुर्ग आया था। वह बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में ग्राहकों की तलाश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांजा बेचकर आर्थिक लाभ कमाने की कोशिश में था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 2.520 किलो गांजा, 540 रुपए नकद और एक की-पैड मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 26 हजार 540 रुपए बताई गई है। इसमें गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए है।

पुलिस खंगाल रही गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जानकारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था और दुर्ग में इसे किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी। साथ ही उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी वसंत श्याम राव ओमकारे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें