Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल Bhupesh Baghel Attack: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस काफिले पर हमला, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई बाल-बाल बचे Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिलाई भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल Bhupesh Baghel Attack: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस काफिले पर हमला, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई बाल-बाल बचे Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिलाई भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिला…
Vehicle and marijuana seized in ganja smuggling case
Vehicle and marijuana seized in ganja smuggling case
🔴 BREAKING महासमुंद

Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिलाई भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार

Ganja Smuggling Case: महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 163 किलो से ज्यादा गांजा जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल वाहन, मोबाइल और अन्य सामान समेत करीब 1.10 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा से लाकर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सप्लाई किया जा रहा था।

प्रकाशित: 22 Sep 2026, 08:03 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling Case: नशीले पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों में गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के भिलाई और महाराष्ट्र के नागपुर सप्लाई करने की कोशिश कर रहे गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने दोनों मामलों को मिलाकर कुल 163 किलोग्राम से अधिक गांजा और तस्करी में इस्तेमाल वाहन, मोबाइल व गहने जब्त किए हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.10 करोड़ आंकी गई है।

एस्कॉर्ट कर रही कार के साथ 1.17 क्विंटल गांजा जब्त, 4 गिरफ्तार 

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को मिली वित्तीय और एंड-टू-एंड जांच के निर्देशों के बाद जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सटीक सूचना मिली कि दो कारों में गांजे की बड़ी खेप उड़ीसा से महासमुंद के रास्ते रायपुर और भिलाई ले जाई जा रही है। खास बात यह थी कि एक कार (RJ 20 CF 5060) आगे-आगे चलकर मुख्य तस्करों की कार (23 BH 9438 G) को रास्ता क्लियर करने के लिए 'पायलटिंग' (रेकी) कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 और 353 पर ग्राम घोडारी के पास नाकेबंदी की। 

71.96 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस चेकिंग को देखकर तस्करों ने कार मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुड़ेना के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग और प्लास्टिक की बोरियों में भरा 117.15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 58.57 लाख रुपए है। पुलिस ने मौके से दो कार, 4 मोबाइल और सोने जैसे आभूषण भी जब्त किए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 71.96 लाख है।

पकड़े गए आरोपी:

  1. लोकेश मीणा (32 वर्ष), निवासी- करौली (राजस्थान), हाल- भिलाई (दुर्ग)

  2. अभिषेक गोचर (27 वर्ष), निवासी- कोटा (राजस्थान)

  3. राकेश मीणा (30 वर्ष), निवासी- कोटा (राजस्थान)

  4. एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे यह माल ओडिशा से भिलाई सप्लाई करने ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

गांजा तस्करी मामले में जब्त वाहन और गांजा
थार से 46 किलो गांजा बरामद, नागपुर के दो तस्कर गिरफ्तार 

वहीं दूसरी कार्रवाई में 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत बसना पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम को सफलता मिली। मुखबिर से खबर मिली कि ओडिशा के बलांगीर से एक महिंद्रा थार वाहन (MH 31 GA 9533) में गांजा भरकर महाराष्ट्र के नागपुर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पलसापाली के पास नाकेबंदी की और संदिग्ध थार को रोककर तलाशी ली। वाहन से 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 23 लाख रुपये है।

पकड़े गए आरोपी:

  1. रुषभ सुरेशराव चौधरी (28 वर्ष), निवासी- काटोल, नागपुर (महाराष्ट्र)

  2. अशफाक रफीक शेख (30 वर्ष), निवासी- यशोधरा नगर, नागपुर (महाराष्ट्र)

इस कार्रवाई में 23 लाख रुपये के गांजे के अलावा 15 लाख की थार गाड़ी और 20 हजार रुपये के दो मोबाइल जप्त किए गए। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 38.20 लाख रुपये है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें