Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
W 𝕏 f
होम महासमुंद Ganja Smuggling: ओडिशा से पकड़ा गया डेढ़ करोड़ के…
Arrest of cannabis smuggling accused (Image Source: Keertiman Media)
Arrest of cannabis smuggling accused (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Ganja Smuggling: ओडिशा से पकड़ा गया डेढ़ करोड़ के गांजे का मास्टरमाइंड

Ganja Smuggling: महासमुंद पुलिस ने 281.900 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच और मोबाइल डेटा एनालिसिस के जरिए पुलिस तस्करी नेटवर्क की जड़ तक पहुंची।

कीर्तिमान न्यूज
11 Sep 2026, 07:42 AM
महासमुंद
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Ganja Smuggling: करोड़ों रुपये के गांजा तस्करी नेटवर्क पर प्रहार करते हुए महासमुंद पुलिस ने मामले के मुख्य सप्लायर को ओडिशा से दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी को देवगढ़ जिले से गिरफ्तार किया, जिसने महाराष्ट्र के तस्करों को 281 किलो से अधिक गांजा सप्लाई किया था। यह पूरी कार्रवाई तकनीकी जांच और मोबाइल डेटा एनालिसिस के दम पर संभव हो सकी। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 3 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से पक्की खबर मिली थी कि एनएच-53 के रास्ते मादक पदार्थों की बड़ी खेप महाराष्ट्र भेजी जा रही है। 
लगभग डेढ़ करोंड़ का गांजा हुआ था जब्त 
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर दी। संदेह के आधार पर जब वहां से गुजर रही एक फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई, तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। दोनों गाड़ियों में बेहद शातिराना अंदाज में छिपाकर रखा गया 281.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई थी। मौके से पुलिस ने महाराष्ट्र के रहने वाले पांच आरोपियों—प्रशांत शंकर गोले, क्षितिज वीरसेन जाधव, महेश काटकर, अभिषेक डेविड जगले और अक्षय नंदकुमार निगम को गिरफ्तार किया था। 

ओडिशा से किया गिरफ्तार 

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल डेटा की तकनीकी छानबीन की, तो गांजा सप्लाई करने वाले असली मास्टरमाइंड की परतें उधड़ती चली गईं। पुलिस को पता चला कि इस पूरे नेटवर्क का बैकवर्ड लिंक ओडिशा से जुड़ा हुआ है। मिले सुरागों के आधार पर महासमुंद पुलिस की टीम ने 10 सितंबर को ओडिशा के बादपुर थाना क्षेत्र (जिला देवगढ़) के ग्राम गुलाबबंद में दबिश दी। वहां से 36 वर्षीय किशोर कुमार नायक (पिता त्रिवेणी नायक) को गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपियों को भेजा गया जेल 

पूछताछ में पुष्टि हुई कि यही वह व्यक्ति था, जो तस्करी के लिए गांजे की बड़ी खेप मुहैया कराता था। आरोपी को महासमुंद लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी सफलता नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत मिली है। इस पूरे प्रकरण में गांजे के अलावा एक फॉर्च्यूनर कार, एक स्कॉर्पियो और 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। 

कुल 2 करोड़ 6 लाख की संपत्ति जब्त 

जब्त की गई कुल संपत्ति का कुल मूल्य 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपये बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गांजे की सप्लाई चेन कहां तक फैली है और इस धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं, इसे लेकर जांच अभी जारी है। जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें