Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद Ganja Smuggling: ओडिशा से कटनी और गुजरात तक फैला …
Crackdown on cannabis smugglers (Image Source: Keertiman Media)
Crackdown on cannabis smugglers (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Ganja Smuggling: ओडिशा से कटनी और गुजरात तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, पुलिस ने मुख्य सप्लायर समेत 6 को दबोचा

Ganja Smuggling: महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश और गुजरात के तस्करों सहित ओडिशा के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 7 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा और अन्य सामान जब्त किया है।

कीर्तिमान न्यूज
09 Sep 2026, 07:44 AM
महासमुंद

Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का चाबुक तेजी से चल रहा है। जिले भर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में गांजा तस्करी के एक बड़े नेक्सस का पर्दाफाश किया है। इन कार्रवाइयों में न सिर्फ अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, बल्कि ओडिशा से नशे की खेप सप्लाई करने वाले 'मुख्य सोर्स' (किंगपिन) तक पहुंचकर पुलिस ने उसे भी सलाखों के पीछे भेज दिया है। तीनों मामलों को मिलाकर पुलिस ने करीब 7 लाख रुपये से अधिक का गांजा, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किया है।

केश 1: 

ट्राली बैग में गांजा छिपाकर ले जा रहा मध्य प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार 

पहला मामला थाना सिंघोड़ा क्षेत्र का है। 8 सितंबर को पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास एक व्यक्ति ट्राली बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है। मौके पर घेराबंदी कर पुलिस ने कटनी (मध्यप्रदेश) निवासी श्रवण कुमार तिवारी (40) को हिरासत में लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 10.190 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5,09,000 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह यह खेप ओडिशा के बलांगीर (डोंगरीपाली) से खरीदकर खुद बेचने के लिए कटनी ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

केश 2: 

गुजरात के 4 तस्कर महासमुंद में ढेर, केसिंगा से राजकोट भेजी जा रही थी खेप 

दूसरी बड़ी सफलता महासमुंद सिटी कोतवाली पुलिस को मिली। रेलवे स्टेशन के बाहर 4 संदिग्ध युवकों को हरे रंग के बैग के साथ बस स्टैंड की ओर जाते देखा गया। पुलिस टीम ने स्टेशन के ठीक सामने घेराबंदी कर चारों को धर दबोचा। तलाशी में उनके कब्जे से 3.778 किलो गांजा (कीमत 1,88,900 रुपये) और 4 मोबाइल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान परमार प्रतीक (21), समेजा रसूल (32), हमजा कुरैशी (27) और अंकित मिश्रा (22) के रूप में हुई है, जो गुजरात के राजकोट और जामनगर के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे ओडिशा के केसिंगा से गांजा खरीदकर राजकोट खपाने की फिराक में थे।

केश 3: 

'इंड टू इंड' जांच से हड़कंप, ओडिशा से पकड़ा गया मुख्य सप्लायर 

तीसरी कार्रवाई में कोमाखान पुलिस ने तस्करों की जड़ पर वार किया है। 23 अगस्त को पुलिस ने मुंगेली निवासी राहुल साहू, आयुष यादव और एक नाबालिग को 11.420 किलो गांजे के साथ पकड़ा था। पुलिस ने सिर्फ मोहरों को पकड़कर केस बंद नहीं किया, बल्कि डिजिटल डेटा एनालिसिस और तकनीकी सर्विलांस के जरिए 'सोर्स प्वाइंट' की पड़ताल की। इस 'इंड टू इंड' जांच में खुलासा हुआ कि ओडिशा के कालाहांडी का रहने वाला नबघन कुमार (25) इन तस्करों को गांजा सप्लाई करता था। कोमाखान पुलिस ने कालाहांडी के ग्राम गस्का में दबिश देकर मुख्य सप्लायर नबघन कुमार को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें