दुर्ग जिले की जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अनोखे तरीके का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन की स्टेपनी टायरों के अंदर गांजा छिपाकर उसकी तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, वाहन, मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 17.72 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 20 जून की दोपहर करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि घासीदास नगर मैदान में खड़ी सफेद रंग की एक पिकअप वाहन (CG 07 CZ 8442) में गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना जामुल की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
वाहन में मौजूद मिले तीन युवक
17 लाख से अधिक की सामग्री जब्त
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7.50 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप वाहन भी जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 17 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है।
मामले में पुलिस ने आकाश जांगड़े (18) निवासी बागडूमर, थाना नंदिनी जिला दुर्ग, मुकेश कुमार सेन (22) निवासी अटल आवास घासीदास नगर तथा टिकेश्वर यादव (18) निवासी साडा क्वार्टर ब्लॉक-डी, घासीदास नगर जामुल को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।