Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग घटना : भिलाई स्कूल में छात्राओं के चीखकर बेहोश हो…
छात्राओं के चीखकर बेहोश होने का मामला
छात्राओं के चीखकर बेहोश होने का मामला
दुर्ग

घटना : भिलाई स्कूल में छात्राओं के चीखकर बेहोश होने का मामला, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

भिलाई के खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने और बेहोश होने की घटनाओं से चिंता बढ़ गई है। 10 से 11 छात्राएं प्रभावित हुई हैं। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि बेहोशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jul 2026, 10:35 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 05:37 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले के भिलाई स्थित खम्हरिया के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छात्राओं के अचानक चीखने और बेहोश होने की घटनाओं से स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। बीते शुक्रवार (10 जुलाई) से अब तक करीब 10 से 11 छात्राएं इस तरह की घटना का शिकार हो चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार, कुछ छात्राएं अचानक तेज आवाज में चीखने लगती हैं और इसके बाद बेहोश हो जाती हैं। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी प्रभावित छात्राओं की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। 

केवल 9वीं और 11वीं की छात्राएं प्रभावित

घटना की शुरुआत शुक्रवार को हुई, जब तीन छात्राओं को उपचार के लिए शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद अगले कुछ दिनों में भी ऐसी घटनाएं सामने आती रहीं। बताया जा रहा है कि अब तक सामने आए सभी मामले स्कूल की दोपहर की पाली में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं और 11वीं की छात्राओं से जुड़े हैं। वहीं सुबह की पाली में ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। 

शिक्षा विभाग कर रहा जांच

स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले की जानकारी जिला शिक्षा विभाग को दे दी है। इसके बाद संबंधित अधिकारी घटनाओं की जांच में जुट गए हैं। फिलहाल छात्राओं के अचानक बेहोश होने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि यह मामला किसी स्वास्थ्य समस्या, मानसिक दबाव या किसी अन्य वजह से जुड़ा है। फिलहाल स्कूल प्रबंधन छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरत रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें