Friday, 21 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
शादी का झांसा, हिडन कैमरे से वीडियो और पांच लाख की मांग, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, जहर देकर उतारा मौत के घाट, अग्निवीर जवान गिरफ्तार पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत नशे में धुत कार चालक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार शादी का झांसा, हिडन कैमरे से वीडियो और पांच लाख की मांग, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, जहर देकर उतारा मौत के घाट, अग्निवीर जवान गिरफ्तार पेड़ की डाली काटते समय हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत नशे में धुत कार चालक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला नशीली गोलियों पर पुलिस की कार्रवाई, 590 टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, जहर देक…
ग्वालियर युवती हत्याकांड में अग्निवीर गिरफ्तार
ग्वालियर युवती हत्याकांड में अग्निवीर गिरफ्तार
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, जहर देकर उतारा मौत के घाट, अग्निवीर जवान गिरफ्तार

एमपी के ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण और जहर देकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी अग्निवीर जवान विकास बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पंजाब के फिरोजपुर कैंट से पकड़ा है। मरने से पहले पीड़िता ने अपने मोबाइल में वीडियो बयान रिकॉर्ड किया था, जो इस मामले की जांच में अहम सबूत बना।

कीर्तिमान रिपोर्ट रोशनी पटेल
21 Aug 2026, 07:09 PM
मध्य प्रदेश
ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के शारीरिक शोषण और हत्या के मामले में पुलिस ने अग्निवीर जवान विकास बघेल को गिरफ्तार किया है। करीब तीन साल पहले दोनों की शादी की बात चली थी, लेकिन परिवारों की सहमति नहीं बनने से रिश्ता तय नहीं हो सका। आरोप है कि इसके बाद विकास ने शादी का भरोसा देकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और उसका शारीरिक शोषण किया।

निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप

आरोप है कि विकास ने युवती के निजी फोटो और वीडियो बना लिए थे। वह इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता था। पुलिस के अनुसार, युवती दो बार गर्भवती हुई और आरोपी ने कथित रूप से दबाव बनाकर दोनों बार उसका गर्भपात कराया। 

कैफे में बुलाकर जबरन जहर पिलाया

पुलिस के मुताबिक, युवती लगातार विकास पर शादी करने का दबाव बना रही थी। आरोप है कि 7 अगस्त को विकास ने उसे सिरोल क्षेत्र के एक कैफे में बुलाया और वहां जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह युवती को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।

मौत से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो बयान

मौत से पहले युवती ने अपने मोबाइल में एक वीडियो बयान रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने तौर पर अपने साथ हुई घटनाओं और आरोपी की भूमिका की जानकारी दी। पुलिस ने वीडियो और परिजनों के बयान के आधार पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने, धमकी देने और हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। 

भाई को फोन कर युवती ने मांगी मदद

जहर दिए जाने के बाद युवती ने किसी तरह अपने ममेरे भाई को फोन कर मदद मांगी। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां करीब 24 घंटे तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

फिरोजपुर कैंट से अग्निवीर गिरफ्तार

जांच में पता चला कि आरोपी विकास बघेल पंजाब के फिरोजपुर कैंट में अग्निवीर के रूप में तैनात है। इसके बाद ग्वालियर पुलिस की टीम ने पंजाब पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ग्वालियर लाकर पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें