Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg RPF Arrest: 5 साल बाद शिकंजे में आए रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी, आरपीएफ ने गांव से दबोचा Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में मंडराया चक्रवात का खतरा, सरकार ने कसी कमर, बस्तर संभाग के लिए हाई अलर्ट जारी Contractors Protest: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, 5,000 करोड़ के बकाये भुगतान के लिए आज राजधानी में अनोखा प्रदर्शन Mahasamund Crime News: शादी पार्टी में खाना खाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार Crime News: गांजा तस्करी के दो मामले उजागर, 46.39 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार Durg RPF Arrest: 5 साल बाद शिकंजे में आए रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी, आरपीएफ ने गांव से दबोचा Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में मंडराया चक्रवात का खतरा, सरकार ने कसी कमर, बस्तर संभाग के लिए हाई अलर्ट जारी Contractors Protest: जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, 5,000 करोड़ के बकाये भुगतान के लिए आज राजधानी में अनोखा प्रदर्शन Mahasamund Crime News: शादी पार्टी में खाना खाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार Crime News: गांजा तस्करी के दो मामले उजागर, 46.39 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में गि…
Decline in gold and silver prices (Image Source: AI Genrated)
Decline in gold and silver prices (Image Source: AI Genrated)
अर्थव्यवस्था

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव 

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए आज बाजार से राहत भरी खबर है। 9 सितंबर को दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। Bullion.co.in के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे सोने की कीमत ₹1,53,150 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि चांदी का भाव ₹2,39,130 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Sep 2026, 01:13 PM · अपडेट: 22 Oct 2026, 07:50 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए आज बाजार से राहत भरी खबर है। 9 सितंबर को दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। Bullion.co.in के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे सोने की कीमत ₹1,53,150 प्रति 10 ग्राम रही, जबकि चांदी का भाव ₹2,39,130 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक इस समय वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका की ब्याज दरों को लेकर सतर्क रुख अपना रहे हैं, जिसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। 
वैश्विक बाजार में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 1 फीसदी की कमजोरी के साथ 4,368.85 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट रही। चांदी करीब 0.52 फीसदी टूटकर 65.9 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का ताजा भाव

देश में बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,150 प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,40,388 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, बीते एक साल के दौरान सोने ने करीब 40 फीसदी का रिटर्न दिया है।

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत

मुंबई: ₹1,52,880 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली: ₹1,52,610 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹1,53,320 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: ₹1,52,670 प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु: ₹1,53,000 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद: ₹1,53,120 प्रति 10 ग्राम
चांदी के भाव में भी हल्की गिरावट 

कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनाव का असर

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 1.6 फीसदी बढ़कर 99.49 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 1.72 फीसदी की बढ़त के साथ 94.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ सकते हैं, जिससे सोने की मांग को समर्थन मिल सकता है। हालांकि, तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ने की चिंता भी बनी हुई है।

अमेरिकी CPI आंकड़ों और फेड के फैसले पर बाजार की नजर

11 सितंबर को अमेरिका के अगस्त महीने के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आंकड़े जारी होने वाले हैं। इन आंकड़ों का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है। बाजार में यह उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस महीने के अंत में ब्याज दरों को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। आमतौर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ने पर सोने जैसे गैर-ब्याज वाले निवेश विकल्पों पर दबाव देखने को मिलता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें