Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश
W 𝕏 f
होम अर्थव्यवस्था खरीदारी का अच्छा मौका : सोना 1,400 रुपये से ज्याद…
सोने चांदी पर गिरावट
सोने चांदी पर गिरावट
अर्थव्यवस्था

खरीदारी का अच्छा मौका : सोना 1,400 रुपये से ज्यादा टूटा, चांदी भी 4,000 रुपये से अधिक गिरावट     

सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जून महीने की मौद्रिक नीति बैठक (FOMC) के मिनट्स पर टिकी हुई है। निवेशकों को उम्मीद है कि इन मिनट्स से ब्याज दरों और आगे की मौद्रिक नीति को लेकर केंद्रीय बैंक के रुख का संकेत मिलेगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Jul 2026, 02:31 PM
नई दिल्ली

सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जून महीने की मौद्रिक नीति बैठक (FOMC) के मिनट्स पर टिकी हुई है। निवेशकों को उम्मीद है कि इन मिनट्स से ब्याज दरों और आगे की मौद्रिक नीति को लेकर केंद्रीय बैंक के रुख का संकेत मिलेगा। इसी वजह से कीमती धातुओं के वायदा और सर्राफा बाजार में दबाव देखने को मिला।

सोना चांदी में बड़ी गिरावट  

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 4,288 रुपये टूटकर 2,31,811 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1,417 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। इससे पहले के कारोबारी सत्र में भी दोनों धातुओं में करीब 0.5 प्रतिशत तक की कमजोरी दर्ज की गई थी। पिछले सत्र में सोना 1,46,917 रुपये और चांदी 2,36,099 रुपये पर बंद हुई थी।  

सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट 

वायदा बाजार के साथ-साथ सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,360 रुपये सस्ता होकर 1,45,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,250 रुपये घटकर 1,33,150 रुपये रह गया। 18 कैरेट सोना भी 1,030 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत लगभग स्थिर बनी हुई है। 

गिरावट पर खरीदीरी का सलाह

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा कमजोरी के दौरान सोने में खरीदारी का अवसर बन सकता है। उन्होंने 1,46,000 से 1,45,000 रुपये की रेंज में सोना खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1,43,850 रुपये से नीचे स्टॉप लॉस रखने और 1,48,000 से 1,49,100 रुपये तक का लक्ष्य रखने की सलाह दी गई है। 

चांदी में भी निवेशकों के लिए अवसर 

चांदी को लेकर भी विशेषज्ञों की राय सकारात्मक है। उनका कहना है कि 2,34,400 से 2,31,000 रुपये की रेंज में खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 2,27,000 रुपये से नीचे स्टॉप लॉस रखना उचित रहेगा, जबकि ऊपर की ओर 2,41,000 और 2,44,000 रुपये के लक्ष्य तय किए जा सकते हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें