Tuesday, 16 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा खूनी खेल : सिरगिट्टी के गणेश नगर में युवक की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या, इलाके में दहशत बड़ा प्रहार : NMDC प्लांट में जलाया गया 2.23 टन गांजा, 2.02 करोड़ की मादक सामग्री नष्ट हत्या का खुलासा : बोलेरो से कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डकैती कांड से भी जुड़ा खुलासा ED का एक्शन : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में अब धमतरी के बड़े ठेकेदार दीपेश गांधी के घर दबिश, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज़ खुलासा : मध्य प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों पर FIR 5 करोड़ के MD ड्रग्स केस की इनवेस्टिगेशन में फंसा पूरा महकमा कार्रवाई : ACB ने जाल बिछाकर CEO समेत तीन को पकड़ा, 2 लाख की मांग का खुलासा खूनी खेल : सिरगिट्टी के गणेश नगर में युवक की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या, इलाके में दहशत बड़ा प्रहार : NMDC प्लांट में जलाया गया 2.23 टन गांजा, 2.02 करोड़ की मादक सामग्री नष्ट हत्या का खुलासा : बोलेरो से कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डकैती कांड से भी जुड़ा खुलासा ED का एक्शन : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में अब धमतरी के बड़े ठेकेदार दीपेश गांधी के घर दबिश, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज़
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना सुशासन तिहार : समाधान शिविर बना दिव्यांगजनों के ल…
समाधान शिविर बना दिव्यांगजनों के लिए सहारा
समाधान शिविर बना दिव्यांगजनों के लिए सहारा
सरकारी सूचना

सुशासन तिहार : समाधान शिविर बना दिव्यांगजनों के लिए सहारा

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित समाधान शिविरों में समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिव्यांगजनों को 151 सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, वॉकर, बैसाखी और छड़ी शामिल हैं, और उन्हें आवागमन व दैनिक कार्यों में सुविधा मिली है। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jun 2026, 10:50 AM
महासमुंद

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले में आयोजित समाधान शिविर मांग एवं शिकायतों के निराकरण के साथ ही जरूरतमंद दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुल 151 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इनमें 05 मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 06 ट्रायसायकल, 30 श्रवण यंत्र, 08 व्हील चेयर, 87 छड़ी, 10 वॉकर तथा 05 बैसाखियां शामिल हैं।

हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री और प्रशासन के प्रति जताया आभार

समाधान शिविर में सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांग हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। हितग्राहियों ने कहा कि शासन की संवेदनशील और त्वरित कार्यवाही से उनकी विशेष आवश्यकताओं का समाधान हुआ है। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त करने वाले दिव्यांग डिगेश, अजय, पूरन पटेल एवं अन्य हितग्राहियों ने इसे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला महत्वपूर्ण साधन बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आवागमन में कठिनाइयों के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए परिवार एवं अन्य लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था। समाधान शिविर में आवेदन करने के बाद मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब वे स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकेंगे तथा आवश्यक कार्यों के लिए आसानी से बाहर जा सकेंगे।

अन्य सहायक उपकरणों से बढ़ा आत्मविश्वास और सुविधा

इसी तरह व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी एवं छड़ी प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन सहायक उपकरणों से वे पहले की अपेक्षा अधिक सहजता एवं आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्यों को कर पाएंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें