Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार सुशासन तिहार : महासमुंद के 10 वार्डों के लोगों को…
समाधान शिविर का आयोजन
समाधान शिविर का आयोजन
राज्य सरकार

सुशासन तिहार : महासमुंद के 10 वार्डों के लोगों को मिला मौके पर समाधान

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत महासमुंद के लोहिया चौक स्थित वार्ड क्रमांक 20 में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Jun 2026, 10:33 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 12:01 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज नगर पालिका महासमुंद के शहरी क्षेत्र स्थित लोहिया चौक शेड, वार्ड क्रमांक 20 में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पवन पटेल, स्थानीय पार्षदों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान प्राप्त आवेदनों तथा उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। विधायक सिन्हा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दस वार्डों के नागरिकों को मिला समाधान

शिविर में वार्ड क्रमांक 01, 12, 13, 14, 16, 19, 20, 21, 22 एवं 23 के नागरिकों की मांगों और समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर तथा पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर ने भी स्टॉलों का निरीक्षण कर नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। समाधान शिविर को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है।

प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं का किया उल्लेख

विधायक सिन्हा ने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, वात्सल्य एवं महतारी वंदन योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले के पात्र हितग्राहियों को लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महासमुंद क्षेत्र में अधिक से अधिक पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

उन्होंने कहा कि महासमुंद को विकसित एवं सुव्यवस्थित नगर बनाने के लिए सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बायपास, रिंग रोड तथा सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और किसानों सहित आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने विकास कार्यों में जनसहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की।

सरकार संवाद से समाधान

पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि राज्य सरकार कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए संवाद से समाधान की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने नागरिकों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी पहुंच के भीतर ही किया जा रहा है तथा शासन-प्रशासन के समन्वित प्रयासों से लोगों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हितग्राहियों को वितरित किए गए स्वीकृति पत्र 

इस अवसर पर विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा गंभीर कुपोषित बालिका को सुपोषण किट, प्रोटीन पाउडर, कैल्शियम एवं मल्टी विटामिन उपलब्ध कराए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। परिवहन विभाग ने हितग्राहियों का पंजीयन किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, मोबाइल, स्पीकर एवं अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने बच्चों को पुस्तकों का वितरण किया।

अधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, विश्वनाथन, पार्षद राहुल आवड़े, पीयूष साहू, पूर्व पार्षद अरविंद प्रहरे, मनीष शर्मा,  महेंद्र सिक्का, राजू चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में सीएमओ एवं डिप्टी कलेक्टर मनोज खांडे, नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें