प्रधानमंत्री मोदी के साथ अनुभवों पर आधारित पुस्तक
यह पुस्तक ‘अपनापन’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिवराज सिंह चौहान के लंबे सार्वजनिक जीवन, आत्मीय संबंधों और प्रशासनिक अनुभवों पर आधारित है। इसमें नेतृत्व, जनसेवा और व्यक्तिगत संवेदनाओं को सरल, प्रेरक और भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, जो पाठकों को गहराई से जोड़ती है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक के प्रकाशन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से समाज तक पहुँचाना एक अत्यंत प्रेरणादायी और सराहनीय पहल है।
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक प्रयास
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऐसे प्रयास जनप्रतिनिधियों के अनुभवों, कार्यशैली और जनसेवा के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे युवाओं को नेतृत्व और समाजसेवा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।सुशासन और नई कार्यसंस्कृति पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील नेतृत्व की एक नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है। इस पृष्ठभूमि में यह पुस्तक समाज को अनुभवों से जोड़ने और नेतृत्व के विविध आयामों को समझने का अवसर प्रदान करती है।
पुस्तक को बताया प्रेरणादायक कृति
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों पर आधारित यह पुस्तक निश्चित रूप से पाठकों को प्रेरित करेगी तथा नेतृत्व और समाजसेवा के विभिन्न आयामों को समझने का अवसर प्रदान करेगी।
