Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार भव्य शुभारंभ : रायपुर में आम महोत्सव का आगाज, राज…
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
राज्य सरकार

भव्य शुभारंभ : रायपुर में आम महोत्सव का आगाज, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने आम को “फलों का राजा” बताते हुए इसके सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला। महोत्सव में 250 से अधिक किस्मों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्थानीय और दुर्लभ आम आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में किसानों को नई तकनीक, नवाचार और मूल्य संवर्धन के अवसरों की जानकारी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 May 2026, 12:11 PM · अपडेट: 14 Aug 2026, 01:16 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

आम केवल एक फल नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आम उत्पादों को बड़े स्तर पर विकसित करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। राज्यपाल ने कहा कि भारत विश्व में आम उत्पादन में अग्रणी है और देश में एक हजार से अधिक किस्मों के आम पाए जाते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्थानीय आमों की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए किसानों से उच्च गुणवत्ता वाली किस्मों के उत्पादन की अपील की।

प्रदर्शनियों से किसानों को मिलेगा ज्ञान और अवसर

राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां देशभर के उत्पादकों को नई खेती पद्धतियों, नवाचारों और उन्नत किस्मों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर देती हैं। उन्होंने बस्तर, कोंडागांव, कांकेर और सरगुजा में आम उत्पादन की अपार संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों के लिए इस क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता के व्यापक अवसर हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ में मैंगो टूरिज्म की भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। राज्यपाल ने आम उत्पादन के साथ वैल्यू एडिशन पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय और बीज निगम को मिलकर कार्य करने की बात कही। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम”, जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आम फलों का राजा है। आम की पत्तियों और लकड़ियों का भी जीवन में अत्यधिक महत्व है। मांगलिक कार्यों में आम की पत्तियों का उपयोग और हवन में इसकी लकड़ियों का प्रयोग किया जाता है। महोत्सव में 250 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए। बेर के आकार से लेकर बीजापुर के “हाथीझुल” जैसे बड़े आम आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के अनुरूप राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। आम की खेती इस संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रदर्शनी का अवलोकन और अतिथियों की उपस्थिति

उद्घाटन के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में विभिन्न किस्मों के आमों का अवलोकन किया और उत्पादकों से जानकारी ली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, निदेशक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति, किसान एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें