Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर रेड : आरंग-अभनपुर में GST का बड़ा शिकंजा, 1 करोड़…
आरंग-अभनपुर में GST का बड़ी कार्रवाई
आरंग-अभनपुर में GST का बड़ी कार्रवाई
रायपुर

रेड : आरंग-अभनपुर में GST का बड़ा शिकंजा, 1 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर

रायपुर जिले के आरंग और अभनपुर क्षेत्र में राज्य जीएसटी विभाग ने एक सप्ताह तक चले विशेष जांच अभियान के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। बिस्किट, बेकरी, पोल्ट्री, बारदाना और पेयजल कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं मिली हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jun 2026, 08:35 PM · अपडेट: 17 Jul 2026, 06:55 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राज्य जीएसटी विभाग ने रायपुर जिले के आरंग और अभनपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर व्यापक जांच अभियान चलाते हुए करीब एक करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है। पिछले एक सप्ताह से जारी इस कार्रवाई के दौरान विभाग की विशेष टीम ने कई उद्योगों और कारोबारियों के रिकॉर्ड खंगाले, जिनमें बिस्किट निर्माण, बेकरी, बारदाना, पोल्ट्री, पेवर ब्लॉक और पेयजल कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठान शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ कारोबारी वास्तविक कारोबार की तुलना में कम टर्नओवर दर्शाकर कर देनदारी घटा रहे थे, जबकि कई मामलों में नियमित जीएसटी रिटर्न भी जमा नहीं किए जा रहे थे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभनपुर के कोलर स्थित एक बिस्किट फैक्ट्री, सेजबहार क्षेत्र के कुछ किराना और बेकरी व्यवसायियों तथा पोल्ट्री कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिली हैं। 

जांच में राशि बढ़ने की आशंका 

अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में लगभग एक करोड़ रुपये की कर चोरी का आंकड़ा सामने आया है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद यह राशि और बढ़ सकती है। विभाग अभी दस्तावेजों और कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत पड़ताल कर रहा है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ फैक्ट्रियां ऊंची चारदीवारी और बंद परिसरों के भीतर संचालित की जा रही थीं। 

कई स्थानों पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक थी और कारोबारी गतिविधियों को गोपनीय रखने की कोशिश की जा रही थी। अधिकारियों को कुछ ऐसे वाहन भी मिले जिन पर पहचान संबंधी जानकारी स्पष्ट नहीं थी। वहीं कुछ मामलों में बिना वैध दस्तावेजों और इनवॉइस के माल परिवहन किए जाने के संकेत भी मिले हैं।

गोपनीय निगरानी अभियान 

जीएसटी विभाग ने इस कार्रवाई से पहले कई दिनों तक गोपनीय निगरानी अभियान चलाया था। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों में माल की आवाजाही, वाहनों की गतिविधियों और कारोबारी संचालन पर नजर रखी। वीडियो रिकॉर्डिंग और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारियों के आधार पर पर्याप्त साक्ष्य एकत्र करने के बाद विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक हाल के वर्षों में जीएसटी कानून में हुए संशोधनों के बाद कर चोरी और फर्जी बिलिंग के मामलों में सख्ती बढ़ाई गई है। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने या फर्जी दस्तावेजों के जरिए टैक्स बचाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी प्रावधान लागू किए जा सकते हैं, जिनमें गैर-जमानती अपराध और जेल की सजा तक शामिल है।

स्टेट जीएसटी आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा 

शहर के बाहरी क्षेत्रों में संचालित बड़े उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की शिकायतें मिलने के बाद विशेष जांच अभियान शुरू किया गया। शुरुआती जांच में ही बड़ी कर चोरी सामने आई है और आने वाले दिनों में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स चोरी, फर्जी बिलिंग और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले कारोबारियों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जांच पूरी होने के बाद संबंधित कारोबारियों से कर वसूली, जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई को प्रदेश में कर चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियान के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कारोबार का वास्तविक विवरण छिपाकर टैक्स बचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें