Wednesday, 05 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत, 3 ग्रामीण घायल ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल मर्डर केस : रायपुर में प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या का आरोप, तालाब में फेंका था शव स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार कांकेर में भालू का आतंक: हमले में भाई-बहन की मौत, 3 ग्रामीण घायल ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल मर्डर केस : रायपुर में प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या का आरोप, तालाब में फेंका था शव स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग रायपुर में श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई गुरु रविदास…
रायपुर में गुरु रविदास जयंती समारोह, समता और सेवा का लिया संकल्प
रायपुर में गुरु रविदास जयंती समारोह, समता और सेवा का लिया संकल्प
रायपुर संभाग

रायपुर में श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई गुरु रविदास जयंती, निकली कलश यात्रा

रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश स्तरीय ‘कलश वंदन एवं वितरण कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। वाराणसी स्थित संत रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी से भरे कलशों को प्रदेशभर के लिए रवाना किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 Aug 2026, 05:40 PM
आरंग
राजधानी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश स्तरीय ‘कलश वंदन एवं वितरण कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से शामिल हुए। 
समारोह के दौरान वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी से भरे कलशों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए रवाना किया गया। इस अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। 

समरसता का संदेश लेकर निकली यात्रा

गुरु रविदास की जन्मस्थली की पवित्र माटी लेकर निकली कलश यात्रा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संत रविदास जी के प्रसिद्ध संदेश
“मन चंगा तो कठौती में गंगा” का स्मरण करते हुए कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को समानता, निष्काम सेवा और भाईचारे की राह दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कलश यात्रा राज्य में सामाजिक सौहार्द और समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा बनेगी। कलश वंदन अभियान के तहत पवित्र कलश को रायपुर के राम मंदिर से नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद यह यात्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंची, जहां श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

श्रद्धा के साथ पहुंचा पावन कलश

रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा की महामंत्री ललिता कृष्णा वर्मा भक्तिभाव के साथ पवित्र कलश को अपने सिर पर धारण कर ऑडिटोरियम पहुंचीं। इस दौरान प्रदेशभर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर संत रविदास जी के संदेशों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, कार्यक्रम प्रभारी अखिलेश सोनी, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन और डॉ. नवीन मार्कण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संत रविदास जी के बताए समता, सेवा और एकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें