Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Ayushman Bharat Scheme: MP के 83 अस्पतालों पर गिरी गाज, भोपाल के 25 सेंटर्स पर भी बड़ा एक्शन Chhattisgarh ED: DMF फंड में 31 करोड़ के कमीशन और CGPSC घोटाले पर जांच तेज, आरोपी छाबड़ा 5 दिन की रिमांड पर Mahasamund Literacy Campaign: साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ, शत-प्रतिशत साक्षरता का लिया संकल्प Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Ayushman Bharat Scheme: MP के 83 अस्पतालों पर गिरी गाज, भोपाल के 25 सेंटर्स पर भी बड़ा एक्शन Chhattisgarh ED: DMF फंड में 31 करोड़ के कमीशन और CGPSC घोटाले पर जांच तेज, आरोपी छाबड़ा 5 दिन की रिमांड पर Mahasamund Literacy Campaign: साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ, शत-प्रतिशत साक्षरता का लिया संकल्प
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Gwalior News: होटल से नौकरी गई तो सड़क पर भिड़ीं …
Women fighting outside a hotel in Gwalior (Image Source: AI Photo)
Women fighting outside a hotel in Gwalior (Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Gwalior News: होटल से नौकरी गई तो सड़क पर भिड़ीं युवतियां, सहकर्मी को बाल पकड़कर घसीटा

Gwalior News: थाटीपुर क्षेत्र में होटल मैक्सन की दो महिला कर्मचारियों पर अपनी सहकर्मी से सड़क पर मारपीट करने का आरोप है। बाल पकड़कर घसीटने और लात-घूंसों से पीटने की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
03 Sep 2026, 12:07 PM
मध्य प्रदेश
Gwalior News: थाटीपुर क्षेत्र में दो युवतियों पर अपनी सहकर्मी से सड़क पर मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि दोनों युवतियों ने रिसेप्शनिस्ट के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा और लात-घूंसों से जमकर पीटा। होटल में विवाद के बाद तीनों को निकाला गया मामला मयूर मार्केट स्थित होटल मैक्सन का बताया जा रहा है। यहां वर्षा राजपूत रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करती थीं। उनके साथ प्रिया और नेहा भी होटल में कार्यरत थीं।

सहकर्मी से सड़क पर मारपीट

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर होटल के अंदर तीनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर होटल प्रबंधन ने सख्ती दिखाते हुए तीनों युवतियों को नौकरी से निकाल दिया। हालांकि, नौकरी जाने के बाद भी उनके बीच चल रहा विवाद खत्म नहीं हुआ और होटल के बाहर सड़क पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। बाल पकड़कर सड़क पर घसीटने का आरोप आरोप है कि होटल से बाहर निकलने के बाद प्रिया और नेहा ने वर्षा को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

दोनों युवतियों ने वर्षा के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटने का भी आरोप है। शिकायत में गर्दन मरोड़ने की बात भी सामने आई है।घटना के दौरान वहां मौजूद किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई। थाने पहुंची पीड़िता, FIR दर्ज मारपीट की घटना के बाद वर्षा राजपूत थाटीपुर थाने पहुंचीं और प्रिया तथा नेहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मारपीट मामले में जांच शुरू

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों युवतियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि होटल के अंदर तीनों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था और सड़क पर हुई मारपीट की पूरी घटना किस क्रम में हुई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें