हरदा जिले में जमीन विवाद से परेशान एक किसान की मौत का मामला सामने आया है। हंडिया तहसील के ग्राम अजनास रैय्यत निवासी 55 वर्षीय किसान भगत विश्वकर्मा ने मंगलवार को जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मीडिया के सामने कही बात
जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
मृतक किसान के बेटे राकेश विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि छह एकड़ कृषि भूमि को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि बड़े पिता जगदीश विश्वकर्मा और उनके बेटे नर्मदाप्रसाद विश्वकर्मा की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। बेटे ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके पिता को जमीन से बेदखल किया गया, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में थे।
इलाज के दौरान किसान ने तोड़ा दम
न्यायालयों में लंबित है जमीन विवाद
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि किसान और उनके भाई के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। एसडीएम न्यायालय में दायर अपील खारिज होने के बाद मामला संभाग आयुक्त न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा सिविल कोर्ट से भी इस मामले में स्थगन आदेश जारी किया गया था।
कलेक्टर ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं और संबंधित मामलों में थाने में शिकायतें दर्ज हैं।