Thursday, 16 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
3 मिनट में 2 बार कांपी धरती : गुजरात के कच्छ में भूकंप के तगड़े झटके, लोगों में दहशत शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता बड़ा बदलाव: अमेरिकी बैंक में रघुराम राजन को मिली जिम्मेदारी, मिला बड़ा काम मर्डर : धारवाड़ में डॉक्टर की फ्लैट में हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी 3 मिनट में 2 बार कांपी धरती : गुजरात के कच्छ में भूकंप के तगड़े झटके, लोगों में दहशत शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता बड़ा बदलाव: अमेरिकी बैंक में रघुराम राजन को मिली जिम्मेदारी, मिला बड़ा काम मर्डर : धारवाड़ में डॉक्टर की फ्लैट में हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय हादसा : डिलीवरी केस लेने जा रही एंबुलेंस नदी में …
नदी में डूबी एंबुलेंस, रेस्क्यू में जुटे लोग
नदी में डूबी एंबुलेंस, रेस्क्यू में जुटे लोग
राष्ट्रीय

हादसा : डिलीवरी केस लेने जा रही एंबुलेंस नदी में गिरी, रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया वाहन

मध्य प्रदेश के सतना जिले में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। उचेहरा थाना क्षेत्र में बरुआ नदी के पुराने पुल से एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एंबुलेंस को क्रेन की मदद से बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 01:15 PM
मध्य प्रदेश

सतना जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। उचेहरा थाना क्षेत्र के बरुआ नदी के पुराने पुल से गुजर रही एक एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 

कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाली एंबुलेंस

क्रेन की मदद से एंबुलेंस को नदी से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक सहित दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

डिलीवरी केस लेने जा रही थी एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार, चालक शुभम परोहा (पिता स्व. कृष्ण परोहा), निवासी बंदरहा उचेहरा, एंबुलेंस लेकर भटगवां डिलीवरी केस लेने जा रहे थे। इसी दौरान बरुआ नदी के पुराने पुल पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और पुल से नीचे जा गिरा।

ब्रेक फेल होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में एंबुलेंस के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए चालक के बयान और वाहन की तकनीकी जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुराने पुल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बरुआ नदी के पुराने पुल पर हुए इस हादसे के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने पुल से लगातार वाहनों की आवाजाही होती है, ऐसे में यहां सुरक्षा इंतजाम और निगरानी व्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें