Thursday, 12 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद CG News: कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना से अलर्ट हुआ रेलवे, जांच में निकली अफवाह Surajpur News: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में हाथी की संदिग्ध मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने ली 19 साल के युवक की जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Dhamtari News: SI के मकान में भीषण आग, AC में शॉर्ट सर्किट की आशंका, हजारों की सामान जलकर खाक Crime News: पहले पत्नी की हादसे में मौत, अब हाईटेंशन टावर पर मिला पति का शव, दो बच्चों के सिर से उठा साया Illegal Liquor: घर की बाड़ी बनी अवैध शराब का ठिकाना, 105 लीटर महुआ शराब बरामद
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › लखौली से आरंग तक हरेली की धूम, किसानों ने की औजार…
किसानों ने की कृषि औजारों और पशुधन की पूजा
किसानों ने की कृषि औजारों और पशुधन की पूजा
राज्य सरकार

लखौली से आरंग तक हरेली की धूम, किसानों ने की औजारों और पशुधन की पूजा

लखौली, चंदखुरी, आरंग और मंदिरहसौद क्षेत्र में हरेली पर्व पर ग्रामीणों ने कृषि औजारों और पशुधन की पूजा की। किसानों ने अच्छी बारिश, फसल और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। भाजपा जिला ग्रामीण की महामंत्री ललिता कृष्णा वर्मा ने डेयरी फार्म में मवेशियों की पूजा कर गो-सेवा और लोकपरंपराओं को सहेजने का संदेश दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Aug 2026, 05:44 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 01:08 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व हरेली अमावस्या पर लखौली, चंदखुरी, आरंग और मंदिरहसौद क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही गांवों में हरेली की रौनक रही। किसानों ने खेती में उपयोग होने वाले औजारों की साफ-सफाई कर विधि-विधान से पूजा की और अच्छी फसल के साथ परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। हरेली का पर्व खेती-किसानी और प्रकृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। इसी परंपरा को निभाते हुए किसानों ने हल, फावड़ा, कुदाल सहित अन्य कृषि उपकरणों को साफ कर उनकी पूजा-अर्चना की। 
ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही घरों और खेत-खलिहानों में पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया। किसानों ने पूजा के दौरान अच्छी बारिश, बेहतर पैदावार और खेती में समृद्धि की कामना की। परिवार के सदस्यों ने भी पारंपरिक तरीके से हरेली पर्व की पूजा में हिस्सा लिया। 

मवेशियों को खिलाई गई आटे की लोंदी 

कृषि औजारों के साथ ही खेती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पशुधन की भी विशेष पूजा की गई। ग्रामीणों ने गाय और अन्य मवेशियों को तिलक लगाया और उनकी आरती उतारी। इसके बाद उन्हें जड़ी-बूटियों से तैयार आटे की लोंदी खिलाई गई। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली के दिन पशुधन की पूजा की पुरानी परंपरा है। खेती और ग्रामीण जीवन में पशुओं की भूमिका को देखते हुए किसान इस दिन उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। 

डेयरी फार्म पहुंचीं ललिता कृष्णा वर्मा 

हरेली पर्व के अवसर पर भाजपा जिला ग्रामीण की महामंत्री ललिता कृष्णा वर्मा भी अपने डेयरी फार्म पहुंचीं। यहां उन्होंने गो-माता सहित अन्य मवेशियों की पूजा-अर्चना की। पशुओं को तिलक लगाने के बाद उन्होंने अपने हाथों से आटे की लोंदी खिलाई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने हरेली पर्व की परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति से जोड़ने की जरूरत बताई। 

गौ-सेवा और संस्कृति का दिया संदेश

ललिता कृष्णा वर्मा ने कहा कि हरेली केवल त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और गो-धन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। छत्तीसगढ़ का ग्रामीण जीवन किसानों, खेती और पशुधन से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इन परंपराओं को सहेजकर आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने गो-संवर्धन और गो-सेवा का संदेश देते हुए लोगों से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। हरेली के अवसर पर पूरे क्षेत्र में दिनभर पारंपरिक उत्साह और ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिली।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें