Thursday, 16 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता बड़ा बदलाव: अमेरिकी बैंक में रघुराम राजन को मिली जिम्मेदारी, मिला बड़ा काम मर्डर : धारवाड़ में डॉक्टर की फ्लैट में हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी चक्रधर समारोह : रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का मंच, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता बड़ा बदलाव: अमेरिकी बैंक में रघुराम राजन को मिली जिम्मेदारी, मिला बड़ा काम मर्डर : धारवाड़ में डॉक्टर की फ्लैट में हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी चक्रधर समारोह : रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का मंच, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय हत्याकांड:  बहन से शादी की बात पर हुआ विवाद, नशे …
नागदा हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार
नागदा हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

हत्याकांड:  बहन से शादी की बात पर हुआ विवाद, नशे में दोस्त ने ईंट मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

उज्जैन जिले के नागदा में 23 वर्षीय लखन मालवीय हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि शराब पीने के दौरान मृतक की बहन से शादी की बात को लेकर हुए विवाद में उसके दोस्त ने ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 12:05 PM
मध्यप्रदेश

उज्जैन जिले के नागदा में 23 वर्षीय युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसके ही दोस्त ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में की थी। आरोपी मृतक की बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और उसने ईंट से हमला कर युवक की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

सड़क किनारे गड्ढे में मिली थी लखन की लाश

मामला नागदा के मंडी थाना क्षेत्र का है। मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे गांव के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में 23 वर्षीय लखन उर्फ लाला पिता गोविंद मालवीय का शव मिला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया। मौके से मिले सबूतों के आधार पर अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।

दोस्त पर हुआ शक, पूछताछ में खुला राज

मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जूना नागदा निवासी 20 वर्षीय देव पिता लक्ष्मण चंद्रवंशी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने कबूल कर ली।

शादी की बात पर हुआ विवाद, ईंट से किया हमला

आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान उसने लखन की बहन से शादी करने की इच्छा जताई थी। इस बात पर लखन नाराज हो गया और उसने आरोपी पर हमला करने के लिए ईंट उठा ली। इसी दौरान आरोपी ने भी दूसरी ईंट उठाकर उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे लखन की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद घर चला गया आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से निकलकर अपने घर चला गया था। पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें