Thursday, 22 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balod News: कलेक्ट्रेट से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार Dhamtari News: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश Bhupesh Baghel: 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग,भूपेश बघेल ने सरकार से पूछे सवल Road Accident: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर Balod News: कलेक्ट्रेट से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार Dhamtari News: बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश Bhupesh Baghel: 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग,भूपेश बघेल ने सरकार से पूछे सवल Road Accident: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल Bastar Dussehra Accident: मातम में बदली बस्तर दशहरा की खुशियां, रथ परिक्रमा के दौरान पहिए की चपेट में आया एक ग्रामीण Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Health and Nutrition Camp: 72 महिलाएं और बच्चे शा…
Health and Nutrition Camp in Shankargarh(Image Source: CGDPR)
Health and Nutrition Camp in Shankargarh(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Health and Nutrition Camp: 72 महिलाएं और बच्चे शामिल, 15 हितग्राहियों को सुपोषण किट

Health and Nutrition Camp: छत्तीसगढ़ के शंकरगढ़ और कुसमी विकासखंड के आमाकोना और चंपानगर में स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर आयोजित किए गए। शिविर में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं की स्वास्थ्य जांच की गई। बच्चों की लंबाई और वजन मापकर पोषण स्तर का आकलन किया गया।

स
प्रकाशित: 22 Oct 2026, 06:42 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बलरामपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Health and Nutrition Camp: सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं पोषण सेवा संगम के तहत आकांक्षी विकासखंड शंकरगढ़ के बहुउद्देशीय केंद्र आमाकोना और कुसमी विकासखंड के बहुउद्देशीय केंद्र चंपानगर में शिविर आयोजित किए गए। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में लगे इन शिविरों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं को विशेष रूप से लाभान्वित किया गया।

बलरामपुर
शिविर में बच्चों की पोषण जांच

पीएम जनमन योजना से गांव में पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं

पीएम जनमन क्षेत्र के ग्राम पोड़ीखुर्द स्थित आमाकोना बहुउद्देशीय केंद्र में पीएम जनमन योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य सेवाएं सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचीं। यूनिट में ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर मापा गया, शुगर की जांच की गई और आगे की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिए गए। जरूरतमंदों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और परामर्श भी दिया गया। अस्पताल तक जाने की दूरी और समय की बचत होने से ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में इन सेवाओं का लाभ उठाया।

15 हितग्राहियों को सुपोषण किट वितरित

शिविर में 42 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हुए। सभी बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापकर उनकी पोषण स्थिति का आकलन किया गया और अभिभावकों को उनके बेहतर विकास के लिए परामर्श दिया गया। पूरक पोषण आहार के 15 पात्र हितग्राहियों को सुपोषण किट वितरित की गई।
ग्रामीणों को कुपोषण के कारण और रोकथाम, मातृ पोषण, शिशु आहार तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। 

स्वास्थ्य-पोषण संदेश देती रंगोली

स्वास्थ्य शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी

इसके साथ पूरक पोषण आहार, शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), बाल विवाह रोकथाम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी गई। पोषण संदेश देती रंगोली शिविर का विशेष आकर्षण रही।
शिविर में जनपद पंचायत शंकरगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक, मंडल संयोजक, ग्राम पंचायत सरपंच सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें