Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में नक्सली ठिकाने का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त Jammu Kashmir News: कार में संदिग्ध हालत में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, पुलिस जांच में जुटी Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में नक्सली ठिकाने का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त Jammu Kashmir News: कार में संदिग्ध हालत में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, पुलिस जांच में जुटी
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार नक्सल प्रभावित गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, बुज…
बुजुर्ग महिला को मिला आयुष्मान कार्ड
बुजुर्ग महिला को मिला आयुष्मान कार्ड
राज्य सरकार

नक्सल प्रभावित गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, बुजुर्ग महिला को मिला आयुष्मान योजना का सहारा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए आयुष्मान भारत संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सुकमा जिले के ग्राम पुनपल्ली (दुब्बाटोटा), विकासखंड कोंटा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बुजुर्ग महिला के घर पहुंचकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 05:56 PM · अपडेट: 23 Sep 2026, 06:12 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए आयुष्मान भारत संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सुकमा जिले के ग्राम पुनपल्ली (दुब्बाटोटा), विकासखंड कोंटा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बुजुर्ग महिला के घर पहुंचकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाया। 

नक्सल हिंसा के बाद संघर्ष भरा जीवन 

वंजाम चिंगे का जीवन लंबे संघर्षों से गुजरा है। वर्ष 2006 में नक्सल हिंसा के दौरान उनके पति स्वर्गीय वंजाम देवे की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताया। ऐसे समय में प्रशासन की टीम का उनके घर पहुंचकर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना उनके लिए बड़ी राहत साबित हुआ। 
नक्सल पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का सहारा
 बुजुर्ग महिला को मिला सहारा

78 वर्षीय वंजाम चिंगे को मिला वय वंदन कार्ड 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम पुनपल्ली निवासी 78 वर्षीय वंजाम चिंगे के दस्तावेजों का सत्यापन किया और उनका आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाया। कार्ड बनने के बाद अब उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत शासकीय और चिन्हित निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार मिल सकेगा।

अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का प्रयास

आयुष्मान भारत संतृप्ति अभियान का उद्देश्य दूरस्थ और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले पात्र लोगों तक स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके तहत केवल कार्ड बनाने का काम नहीं किया जा रहा, बल्कि लोगों को समय पर इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। 

स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ

आयुष्मान भारत संतृप्ति अभियान के तहत आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। जांच के दौरान चार मरीज मलेरिया से संक्रमित पाए गए, जिनका तत्काल उपचार शुरू किया गया। वहीं तीन मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोरनापाल रेफर किया गया।

सरकारी योजनाओं से बढ़ रहा लोगों का भरोसा

वंजाम चिंगे की कहानी यह बताती है कि जब शासन की योजनाएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचती हैं, तो वे केवल आर्थिक सहायता नहीं देतीं, बल्कि लोगों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और भरोसे की भावना भी मजबूत करती हैं। आयुष्मान भारत संतृप्ति अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें